ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरपुर में उत्तर बिहार के सबसे बड़े रेडियोथेरेपी सेंटर की स्थापना में अल्केम फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान

अल्केम फाउंडेशन ने इस आधुनिक रेडियोथेरेपी सेंटर में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस सेंटर में हर साल लगभग 3,500 से 4,000 कैंसर मरीजों का इलाज करने की क्षमता है

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
रेडियोथेरेपी

Nav Times News -मुजफ्फरपुर, सितंबर 2025: अल्केम लेबोरेटरीज़ लिमिटेड (अल्केम) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व इकाई, अल्केम फाउंडेशन, ने बिहार के मुजफ्फरपुर में सम्प्रदा सिंह मेमोरियल रेडियोथेरेपी सेंटर की स्थापना में 100 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह रेडियोथेरेपी सेंटर उत्तर बिहार का सबसे बड़ा तथा पूरे राज्य का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर है। यह सेंटर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हाल ही में किया था।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

अल्केम के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस, स्वर्गीय श्री सम्प्रदा सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में स्थापित इस आधुनिक रेडियोथेरेपी सेंटर की स्थापना टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई (टीएमसी) के साथ साझेदारी में की गई है। यह साझेदारी अल्केम के स्वास्थ्य सेवा में सामाजिक योगदान की प्रतिबद्धता और टीएमसी के कैंसर देखभाल और रिसर्च के अनुभव को साथ लाती है।तकनीकी दृष्टि से यह सेंटर बिहार की सबसे एडवांस रेडियोथेरेपी सुविधा है और पूरे पूर्वी भारत के शीर्ष तीन से चार केंद्रों में शामिल है।

विज्ञापन-Leading Production House for Ad shoot/Film Shoot

यहाँ लिनियर एक्सेलेरेटर्स (एलआईएनएसी), स्टीरियोटैक्सी, ऑर्गन मोशन मैनेजमेंट सिस्टम, सीटी सिम्युलेटर और इन-हाउस ब्रैकीथेरेपी जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इस सेंटर में हर साल लगभग 3,500 से 4,000 कैंसर मरीजों का इलाज करने की क्षमता है। इसका उद्देश्य बिहार और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को घर के पास ही विश्व-स्तरीय उपचार उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन-North India’s No1 Brand -Health Mark Food (Besan and Spices Manufacturer)

अल्केम की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी कमेटी की चेयरपर्सन मधुरिमा सिंह ने कहा, “अल्केम की जड़ें बिहार से जुड़ी हैं, इसलिए हमारे लिए इस क्षेत्र के लिए योगदान देना बेहद महत्वपूर्ण है। हर साल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में घर के पास विश्व-स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध होना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। यह सेंटर न केवल एडवांस कैंसर ट्रीटमेंट की सुविधा को मजबूत करेगा, बल्कि मरीजों के परिवारों को सहारा देने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन- Get PCD Pharma Franchise by MGEE !

टाटा मेमोरियल सेंटर के साथ हमारा सहयोग यह दर्शाता है कि हम लंबे समय तक असर डालने वाले टिकाऊ स्वास्थ्य समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. कुमार प्रभाष ने कहा, “अल्केम फाउंडेशन के साथ हमारी साझेदारी स्क्रीनिंग और पैलिएटिव केयर में वर्षों से चल रहे सहयोग पर आधारित है। इस सेंटर के साथ हम इस सहयोग को और आगे बढ़ा पाए हैं, ताकि बिहार और आसपास के राज्यों के मरीजों को संपूर्ण और संवेदनशील कैंसर देखभाल मिल सके।

विज्ञापन-Live With Ayurveda 

यह सेंटर भारत के इन हिस्सों में लंबे समय से चली आ रही कैंसर उपचार की कमी को पूरा करेगा। हमारा उद्देश्य है कि अस्पताल में मरीजों को नैतिक और किफायती, साक्ष्य-आधारित उपचार मिले, साथ ही हम एजुकेशन और रिसर्च पर भी विशेष ध्यान देंगे।”कैंसर से सम्बन्धित समग्र देखभाल कार्यक्रम के तहत अल्केम फाउंडेशन पहले से ही बिहार में सामुदायिक स्तर पर स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। साथ ही, टीएमसी के साथ मिलकर बिहार में शुरू किया गया होम-बेस्ड पैलिएटिव केयर मॉडल भी इसका हिस्सा है। अल्केम का प्रयास हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और वंचित क्षेत्रों में गंभीर उपचार संबंधी कमियों को दूर करना है।

विज्ञापन-Photoshoot and Wedding Photography by– CK Photography

Tags: Alkem Foundation'slargest radiotherapy centre in MuzaffarpurNorth Bihar'sरेडियोथेरेपी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुल

ऋषिकेश-बद्रीनाथ NH पुल हादसा मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर-सहायक इंजीनियर को जेल, अब तक तीन मजदूरों की मौत

4 years ago
कल्याण बोर्ड

सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, जानिये किसे होगा फायदा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In