• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, May 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

500 करोड़ से अधिक की सभी परियोजनाओं को अब ‘पीएम गतिशक्ति’ के तहत मंजूरी लेनी होगी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 23, 2022
in व्यापार
0
पीएम गतिशक्ति

नई दिल्ली। पीएम गतिशक्ति: अब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के सभी लाजिस्टिक्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पीएम गतिशक्ति पहल के तहत गठित नेटवर्क प्लानिंग समूह (NPG) के जरिये किए जाएंगे। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही एक राष्ट्रीय मास्टर प्लान डिजिटल प्लेटफार्म का गठन किया गया है। इस प्लेटफार्म पर प्रोजेक्ट से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

वित्त मंत्रालय की ओर से सभी पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) और डेलिगेटेड इन्वेस्टमेंट बोर्ड (DIB) को नया प्रारूप भेज दिया है जो 28 अप्रैल से लागू हो गया है। संशोधित प्रारूप के मुताबिक, परियोजना में लाजिस्टिक्स के घटक या बुनियादी ढांचा कनेक्टिविटी होनी चाहिए। एनपीजी की ओर से इसकी जांच होनी जरूरी है। पीएम गतिशक्ति योजना का मकसद विभागों के बीच सामंजस्य की कमी को दूर करना था। साथ ही मल्टी माडल और अंतिम पायदान तक कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं की समस्याओं का सही तरीके से समाधान करना था। इससे लाजिस्टिक्स लागत में कमी और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना के तहत एकीकृत इन्फ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप का गठन किया गया। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी मंत्रालयों-विभागों के योजना प्रमुखों को शामिल किया गया।

डीपीआर से पहले एनपीजी की मंजूरी जरूरी

संशोधित प्रारूप के मुताबिक, विभागों को विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने से पूर्व एनपीजी की मंजूरी लेनी होगी। एनपीजी की मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट के लिए आवश्कता के अनुसार, वित्त मंत्रालय और कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। उदाहरण के लिए, अगर रेलवे किसी विशेष रूट की परियोजना पर काम कर रहा है तो DPR को अंतिम रूप देने से पहले उसे जरूरी सूचनाएं पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्‍टर प्‍लान पोर्टल पर देनी होंगी। यहां देखा जाएगा कि प्रस्‍तावित रूट सार्वजनिकसार्वजनिक प्रोपर्टी, निजी प्रोपर्टी या जंगल या सुरंग या राजमार्ग से होकर गुजरती है। पोर्टल पर 600 लेयर्स से अधिक के आंकड़े हैं।

Tags: budgetbusinessDPIITDPRFinance MinistryInfra ProjectsNPGPM GatiShaktiपीएम गतिशक्ति
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Saudi

पाकिस्तान में Saudi अरब करेगा एक अरब डॉलर का निवेश

4 years ago
इंग्लैंड

बॉलर्स ने 77 ओवर में लुटवा दिए 378 रन, इंग्लैंड ने भारत को दी ‘सबसे शर्मनाक हार’

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

April 30, 2026
Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

April 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)