• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 5, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अल्पसंख्यक समेत सभी सपा कार्यकर्ता भाजपा के किसी एजेंडे में न फंसे : अखिलेश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अल्पसंख्यक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को अल्पसंख्यकों से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी के किसी एजेंडा में न फंसकर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखें। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण किया है। उन्होंने वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में एकमुश्त सपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय का धन्यवाद भी दिया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि आज देश भाजपा की कुनीतियों के चलते तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। अमीर गरीब के बीच असमानता बढ़ी है। महंगाई भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। नोटबंदी-जीएसटी ने व्यापार चौपट कर दिया है। किसान, नौजवान के हितों की उपेक्षा की जा रही है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने और समाज को बांटने के एजेंडे पर काम कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। महत्वपूर्ण पदों पर आरएसएस के लोगों को बैठाया जा रहा है। वह देश की गंगा जमुनी संस्कृति को तोड़ने और आपसी सौहार्द नष्ट करने में लगी है। उसकी इन नीतियों से देश के एक बड़े वर्ग में भय और असुरक्षा की भावना है। समाजवादी पार्टी सामाजिक सद्भाव और सबको साथ लेकर विकास के रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक की अध्यक्षता समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी तथा संचालन महासचिव मो. यामीन खान ने किया। इस बैठक में वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए भरोसा दिलाया कि अल्पसंख्यक पूरी तरह से उनके साथ हैं और रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों में भी उनका समर्थन समाजवादी पार्टी को मिलेगा। बैठक में मौलाना इरफान उल हक कादरी, सरताज चौधरी, आफताब कुरैशी, मोहम्मद यूनुस, सरदार सुरेन्द्र सिंह, डेनियल साइमन, इसरार चौधरी आदि उपस्थित थे।

Tags: Akhilesh YadavBJPBJP Governmentlucknow-city-politicsnewsSamajwadi Party Chief Akhilesh YadavSP President Akhilesh Yadavstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

बुआ-भतीजी

अनोखी प्रेम कहानी: बुआ-भतीजी को चाचा-भतीजे से प्यार, बोलीं- बालिग हैं साहब, करा दीजिए हमारी शादी

4 years ago
फ्लू

ज़ाइडस ने फ्लू से बचाव के लिए लॉन्च किया भारत का पहला ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन- वैक्सीफ्लू

10 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

July 4, 2026
Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

July 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)