• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, August 1, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

यूरिया और डीएपी जैसे सब्सिडी वाले सभी खाद अक्टूबर से इस नाम से बिकेंगे, सरकार ने किया बड़ा बदलाव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 28, 2022
in व्यापार
0
डीएपी

नई दिल्‍ली। कृषि के क्षेत्र में अक्‍टूबर से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अक्टूबर से यूरिया और डीएपी समेत सभी सब्सिडी वाले उर्वरक सिंगल ब्रांड ‘भारत’ के तहत बेचे जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक इसका मकसद किसानों को मिट्टी के पोषक तत्वों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना और माल ढुलाई सब्सिडी की लागत घटाने के लिए सरकार ऐसा करने जा रही है।

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना (Pradhanmantri Bhartiya Janurvarak Pariyojna, PMBJP) के तहत ‘एक राष्ट्र एक उर्वरक’ पहल की शुरुआत करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से सब्सिडी वाले सभी उर्वरकों को ‘भारत’ ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। कंपनियों को बैग के एक तिहाई स्थान पर केवल अपना नाम, ब्रांड, लोगो और अन्य प्रासंगिक उत्पाद जानकारी प्रदर्शित करने की अनुमति है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उर्वरक की बोरी के दो-तिहाई हिस्से पर भारत ब्रांड और पीएमबीजेपी (Pradhanmantri Bhartiya Janurvarak Pariyojna, PMBJP) का लोगो लगाना होगा। उर्वरक कंपनियां बोरी के एक-तिहाई हिस्से पर अपना नाम, ब्रांड, प्रतीक (PMBJP Logo) और अन्य जरूरी सूचनाएं दे सकेंगी। यह व्यवस्था अक्टूबर से अमल में आ जाएगी। हालांकि सरकार ने उर्वरक कंपनियों को उनका मौजूदा स्टॉक बेचने के लिए दिसंबर के अंत तक का वक्‍त दिया है।

केंद्र सरकार ने पिछले वित्त वर्ष (2021-22) में 1.62 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी दी गई थी। बीते पांच महीनों में वैश्विक स्तर पर उर्वरकों के दाम बढ़ गए हैं। इससे चालू वित्त वर्ष में सरकार पर उर्वरक सब्सिडी का बोझ बढ़कर 2.25 लाख करोड़ रुपये होने की आशंका है। मालूम हो कि सरकार यूरिया के खुदरा मूल्य का 80 फीसद, डीएपी की कीमत का 65 फीसद, एनपीके की कीमत का 55 फीसद और पोटाश की कीमत का 31 फीसद सब्सिडी के तौर पर देती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा वक्‍त में कंपनियां अलग-अलग नाम से उर्वरक बेचती हैं। उर्वरकों को एक से दूसरे राज्य में भेजने पर ना केवल ढुलाई लागत बढ़ती है वरन किसानों को इसे समय पर उपलब्ध कराने में भी समस्या आती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार की इस पहल से अब सिंगल ब्रांड के तहत सब्सिडी वाली उर्वरकों का वितरण होगा।

Tags: bizbusinessfertilisers be sold under single brandfertilisers sold in brand BharatPMBJP
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

कोलकाता

लखनऊ ने कोलकाता को 75 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची, रसेल की तूफानी पारी बेकार

4 years ago
Governor Ganeshi Lal

कन्या गरीब नहीं होती, परिवार हो सकता है : राज्यपाल गणेशी लाल

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

July 31, 2026
OKAYA Infocom

OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

July 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)