• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवती ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
सिपाही

टड़ियावां कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने शादी का झांसा देकर फालोअर (जो पुलिस लाइन और थानों पर खाना बनाते हैं) की पुत्री का शारीरिक शोषण किया। शादी की बात न बनने पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित सिपाही पर पुलिस एफआइआर दर्ज कर लिया गया है।

बाराबंकी के थाना देवा शरीफ के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह हरदोई जिले के एक थाने पर फालोअर है। आरोप है कि पुत्री को टड़ियावां कोतवाली में तैनात सिपाही आशीष यादव ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। सिपाही के भाई चरणजीत यादव ने भी शादी का भरोसा दिलाया था। इसके बाद आरोपित सिपाही उनकी पुत्री को अपने साथ लेकर जाता था और शारीरिक शोषण करता था।

कई महीनों के बाद जब उन्होंने पुत्री से शादी के लिए कहा तो सिपाही के भाई ने दहेज में कार की मांग की। कार देने में वह असमर्थ थे। इसके बाद विभाग को शिकायती पत्र दिया। शिकायत पर सिपाही ने शादी करने की बात कही, इस पर उन्होंने शिकायत वापस ले ली। शिकायत वापस लेते ही सिपाही ने शादी से मना कर दिया। सीओ हरियावां ने बताया कि फालोअर की पुत्री को शादी का झांसा देकर सिपाही ने शारीरिक शोषण किया था। पूरे मामले की जांच कर सिपाही पर एफआइआर दर्ज की गई है और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, 20 लाख रुपये ठगे : बेनीगंज क्षेत्र की एक युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और 20 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत एएसपी पश्चिमी से की। एएसपी पश्चिमी के निर्देश पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेनीगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले कानपुर में हुई थी। वह वर्ष 2018 में कानपुर में रहकर एक कालेज से एएनएम का कोर्स कर रही थी। इस दौरान वह अपनी सहेलियों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात नई दिल्ली के खानपुर देवली रोड के रहने वाले धर्मवीर गुर्जर से हुई।

सहेलियों के साथ धर्मवीर ने उसकी भी फोटो खींच ली। वर्ष 2021 में धर्मवीर ने फोटो एडिट कर पति को भेजने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित अपने चार साथियों के साथ संडीला आया और बेनीगंज रोड पर बुलाया, जहां पर अपने साथियों से भी दुष्कर्म कराया।

आरोप है कि आरोपित ने ब्लैकमेल करते हुए 20 लाख रुपये व जेवर भी ले लिए। विरोध पर आरोपित ने एडिट फोटो और वीडियो पति को भेज दिए। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर ली है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।

Tags: constable molest girlcrimeLucknowlucknow-city-crimemolestation of chef daughter in hardoinewsphysically abuse follower daughterstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

New Delhi

ad:tech New Delhi 2026 Opens at "The Bold Front," Exploring Marketing's AI-Powered Future

3 months ago
सुमैया राणा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राणा हाउस अरेस्ट, लखनऊ में करने वाली थी प्रदर्शन

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Casio Strengthens Retail Presence in the capital with the Launch of its First G-SHOCK Exclusive Store in South Delhi

Casio Strengthens Retail Presence in the capital with the Launch of its First G-SHOCK Exclusive Store in South Delhi

June 5, 2026
On World Environment Day, Bisleri International Mobilises Communities Across Central and South India to Act Against Plastic Pollution

On World Environment Day, Bisleri International Mobilises Communities Across Central and South India to Act Against Plastic Pollution

June 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)