ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

एमेज़ॉन इंडिया ने आर्मी वैलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाईज़ेशन के साथ एमओयू पर दस्तखत किए

पूर्व सैनिकों, सैनिकों के जीवनसाथियों और सैन्य विधवाओं को मिलेंगे करियर के अवसर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 16, 2025
in व्यापार
0
एमेज़ॉन इंडिया

पुणे, सितंबर 2025: आज एमेज़ॉन इंडिया और भारतीय सेना के अंतर्गत स्थापित प्रतिष्ठान, आर्मी वैलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाईज़ेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, सैनिकों के जीवनसाथियों और युद्ध में अपने पतियों को खोने वाली सैन्य विधवाओं के लिए कंपनी में करियर के अवसर प्रदान करना है। इस गठबंधन से सैनिकों और उनके जीवनसाथियों के असाधारण कौशल को अवसर प्रदान करने की एमेज़ॉन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

कंपनी नियुक्ति के अनुकूलित तरीकों, प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रमों की मदद से उन्हें नागरिक जीवन में शामिल होने में मदद करना चाहती है।इस समझौते के अंतर्गत एमेज़ॉन इंडिया द्वारा एडब्लूपीओ के साथ मिलिटरी समुदाय के तीन स्तंभों- पूर्व सैनिकों, सैनिकों के जीवनसाथियों और युद्ध के दौरान हुई सैन्य विधवाओं पर केंद्रित होकर संबंधित नौकरियों और नियुक्तियों का विवरण साझा किया जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके। एमेज़ॉन द्वारा वेबिनार और वर्कशॉप्स के साथ जागरुकता सत्र आयोजित किए जाएँगे। इस दौरान, आवेदकों को कंपनी में उपलब्ध नौकरियों और करियर को आगे बढ़ाने के अवसरों के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन-Leading Production House for Ad shoot/Film Shoot

दीप्ति वर्मा, वीपी- पीपुल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी, एमेज़ॉन स्टोर्स इंडिया, जापान, एवं इमर्जिंग मार्केट्स, ने कहा, “एमेज़ॉन में हम विविधतापूर्व कार्यबल और एक समावेशी कार्यस्थल स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जानते हैं कि पूर्व सैनिकों और उनके जीवनसाथियों में नेतृत्व के गुण होते हैं। वे एक्शन और ऑनरशिप के साथ परिणाम प्रदान करने पर केंद्रित रहते हैं, जिससे संस्थान में परिचालन उत्कृष्टता प्रखर रहती है, मिशन पर फोकस बना रहता है, और नेतृत्व के गुण प्राप्त होते हैं। यह एमेज़ॉन की संस्कृति के अनुरूप है।

विज्ञापन-North India’s No1 Brand -Health Mark Food (Besan and Spices Manufacturer)

आर्मी वैलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाईज़ेशन के साथ यह साझेदारी पूर्व सैनिकों, सैनिकों के जीवनसाथियों और सैन्य विधवाओं को सहयोग प्रदान करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे उन्हें करियर के सार्थक अवसर उपलब्ध होंगे, जो उनके कौशल और अनुभव के अनुरूप होंगे। हम इस रणनीतिक साझेदारी के लिए भारतीय सेना के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।“एमेज़ॉन द्वारा यह सहयोग पूरे विश्व में मिलिटरी स्पाउज़ फैलोशिप प्रोग्राम और मिलिटरी हायरिंग प्रोग्राम जैसे अभियानों द्वारा सैन्य परिवारों की सहायता करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप किया गया है।

विज्ञापन-Photoshoot and Wedding Photography by– CK Photography

इसके अंतर्गत पूर्व सैनिकों और उनके जीवनसाथियों को करियर के अवसर और मेंटरशिप प्रदान किए जाते हैं।इस एमओयू के बारे में बात करते हुए, मेजर जनरल अजय सिंह चौहान, शौर्य चक्र, सेना मेडल (रिटायर्ड), मैनेजिंग डायरेक्टर, आर्मी वैलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाईज़ेशन, ने कहा, “एडब्लूपीओ सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित है। एमेज़ॉन इंडिया के साथ हमारा सहयोग सैनिकों, उनके जीवनसाथियों और युद्ध विधवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के हमारे मिशन को मजबूती प्रदान करेगा। ये सभी कार्यबल में असाधारण दृढ़ता के साथ विभिन्न कौशल पेश करते हैं।

विज्ञापन- Get PCD Pharma Franchise by MGEE !

यह साझेदारी उन्हें आगे बढ़ने तथा कॉर्पोरेट पदों पर काम करने का मार्ग प्रदान करेगी, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे और उनके कल्याण में वृद्धि होगी। हम सैनिकों, उनके जीवनसाथियों और सैन्य विधवाओं को कंपनी में शामिल करने और उनके बहुमूल्य कौशल को पहचान देने के लिए एमेज़ॉन की सराहना करते हैं।“

विज्ञापन-Live With Ayurveda 

भारत में एमेज़ॉन में सैकड़ों पूर्वसैनिक कार्यबल में शामिल होकर काम कर रहे हैं। कंपनी उन्हें करियर में सपोर्ट प्रदान करती है। उन्हें इंटरव्यू की तैयारी कराई जाती है। मेंटरशिप के नेटवर्क जैसे ‘वॉरियर्स एट एमेज़ॉन’ द्वारा सहयोग दिया जाता है तथा करियर में विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जो खास तौर से सैन्य परिवारों के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं।इस अभियान से एक समावेशी कार्यस्थल का निर्माण करने की एमेज़ॉन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है, जिसके अंतर्गत महिलाओं, विकलांगों, एलजीबीटीक्यूआईए+, पूर्व सैनिकों और सैनिकों के जीवनसाथियों एवं सैन्य विधवाओं को विस्तृत अवसर प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन-Men’s Grooming Products by Janaab

यह एमओयू भिन्न-भिन्न तरह के काम करने वाले एमेज़ॉन के व्यापक नेटवर्क में विभिन्न प्रतिभाओं को शामिल करने की ओर एक और कदम है।एमेज़ॉन में काम करने के अपने 8 सालों के अनुभव के बारे में बात करते हुए, सैनिक-पत्नी, प्रियंका बाली, सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर, एमेज़ॉन डिवाइसेज़, ने कहा, “एक सैनिक की पत्नी होने की अनोखी चुनौतियाँ होती हैं, खासकर तब, जब अलग-अलग जगह जाकर रहना पड़े और उसके साथ अपने करियर को भी आगे बढ़ाना हो।

विज्ञापन–Most reliable Business GST accounting software

एमेज़ॉन में लचीलेपन और सहयोग से मुझे सैन्य सेवा के प्रति अपने परिवार की प्रतिबद्धताओं का सम्मान करते हुए एक स्थिर और संतुष्टिदायक करियर बनाने में मदद मिली। मैं एक ऐसी कंपनी का हिस्सा बनकर सशक्त महसूस करती हूँ, जो सैन्य परिवार के मूल्यों को समझती है।“ Nav Times News 

विज्ञापन-Arushyam –Your Complete Ayurvedic Solution

Tags: AmazonAmazon IndiaMoU with Army Welfare Placement Organisationएमेज़ॉन इंडिया
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुल

ऋषिकेश-बद्रीनाथ NH पुल हादसा मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर-सहायक इंजीनियर को जेल, अब तक तीन मजदूरों की मौत

4 years ago
कल्याण बोर्ड

सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, जानिये किसे होगा फायदा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In