ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

युवक को फूंकने का मामला: ज्योति की तरह ही अमित को फूंका, गुमराह के लिए छोड़ा सुसाइड नोट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Amit Kumar

कानपुर। चर्चित ज्योति मिश्रा कांड के आरोपित अमित को ठीक उसी प्रकार जिंदा जलाकर मार डाला गया, जिस अवस्था में ज्योति का शव रेलवे पटरी के किनारे से बरामद हुआ था। रविवार की सुबह सचेंडी थानाक्षेत्र स्थित भीमसेन रोड किनारे एक युवक का अधजला और क्षत विक्षत शव मिला था। शव के पास खड़ी बाइक से मृतक की शिनाख्त अमित कुमार (Amit Kumar) के रूप में हुई।

ज्योति मिश्रा के मामले में स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे थे, लेकिन पुलिस ने लंबी चली जांच के बाद इस प्रकरण को आत्महत्या करार देते हुए चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।

वहीं, दूसरी ओर अमित के स्वजन अब ज्योति के पिता व भाई पर बदले की भावना से हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चकेरी के शिव कटरा हरिजन बस्ती निवासी अशोक कुमार का 30 वर्षीय बेटा अमित आरओ सर्विस का काम करता था। रविवार सुबह अमित का अधजला शव क्षत-विक्षत हालत में सचेंडी के भीमसेन रोड पर भैलामऊ गांव के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।

अमित की हत्या के बाद उसके शव को तेजाब या किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाने का प्रयास किया गया, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। सचेंडी थाना प्रभारी प्रदुमन सिंह ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर शव की शिनाख्त हुई है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह था ज्योति मिश्रा कांड

चकेरी के गिरिजा नगर निवासी प्राइवेट कर्मी संतोष मिश्रा की 23 वर्षीय बेटी ज्योति मिश्रा शिवकटरा स्थित एक कंसलटेंसी में टेलीकालर की नौकरी करती थी। 22 अक्टूबर 2021 को वह ड्यूटी गई थी। वह रोज की तरह घर नहीं लौटी तो स्वजन ने चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। (Amit Kumar)

इसके बाद 23 अक्टूबर की सुबह भाभा नगर स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे ज्योति का अधजला शव मिला था। घटना के बाद पीड़ित पिता संतोष मिश्रा ने अमित और उसकी प्रेमिका विमल पर बेटी का अपहरण कर हत्या करने व साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।

दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने अमित व उसकी प्रेमिका विमल को ज्योति के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि लंबी चली जांच के बाद पुलिस ने ज्योति की मौत को हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या करार देते हुए चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी।

ज्योति के पिता व भाई पर आरोप : अमित के पिता अशोक कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में अपने बेटे की हत्या में ज्योति के पिता व भाई के शामिल होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके बेटे को अपहरण के बाद जलाकर मार डाला गया। चूंकि ज्योति के स्वजन को शक था कि उसकी मृत्यु में उसके बेटे का हाथ था, इसलिए बेटे की हत्या ठीक उसी प्रकार से की गई, जिस तरह से ज्योति का शव बरामद हुआ था।

Tags: accused of Jyoti Mishra caseHalf burnt dead bodyjyoti murder casekanpur crimekanpur hindi newsKanpur newsKanpur SamacharnewsSachendi area foundstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Saket court

आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलें, साकेत कोर्ट ने बढ़ाई 1 जून तक की न्यायिक हिरासत|

3 years ago
बीमा

अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के लोगों तक बीमा को आसानी से पहुँचाने के लक्ष्य के तहत पीएनबी मेटलाइफ ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ की साझेदारी

10 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

October 26, 2026
Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

October 26, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In