ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

Ankita Bhandari Case: पुलिस ने पूर्व राज्य मंत्री के बेटे समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 23, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
2
Ankita Bhandari

ऋषिकेश: यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित रिसॉर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी(Ankita Bhandari) की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया।

मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता का है बेटा

पुलिस ने इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। बीती शाम वह भी थाना लक्षमण झूला पहुंचे थे।

ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल निवासी (19 वर्षीय) अंकिता भण्डारी(Ankita Bhandari) की गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने उपरोक्त मुकदमा 22 सितम्बर को राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित किया गया।

आरोपितों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया

मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया। बीती 19 सितंबर की सुबह अंकिता(Ankita Bhandari) अपने कमरे में नहीं मिली। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

बीते गुरुवार को यह मामला राजस्व पुलिस से नागरिक पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस मामले में छह लोग को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने रिसॉर्ट में ताला जड़ दिया था।

चीला नहर क्षेत्र में भेजी गई एक टीम

इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए लक्ष्मण झूला पुलिस ने रिसॉर्ट के मालिक को पुलकित आर्य पुत्र विनोद आर्य निवासी आर्य नगर हरिद्वार, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने बताया पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। एक टीम चीला नहर क्षेत्र में भेजी गई है।

Tags: dehradun-city-crimemurder in rishikeshReceptionist MissingReceptionist murderRishikesh CrimeUttarakhand Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In