ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कानपुर पुलिस की गिरफ्त में हिंसा का एक और आरोपी, उपद्रवी को बचाने के लिए परिवार ने किया विरोध

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
कानपुर

कानपुर। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की कानपुर में बीते शुक्रवार को मौजूदगी के दौरान उपद्रव तथा हिंसा के मामले में पुलिस पत्थरबाजी करने वालों पर शिकंजा कस रही है लेकिन इलाके तनाव शांत नहीं हो रहा है। नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल में एक आरोपित को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर बजरिया थाना क्षेत्र के कंघी मोहाल में भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस एक आरोपित को ही पकड़ पाई, जबकि दूसरे को भीड़ ने छुड़ा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया। हालांकि पुलिस ने पथराव जैसी घटना से इनकार किया है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। क्षेत्र में जबरदस्त तनाव है।

कानपुर में शुक्रवार (तीन जून) को हुए उपद्रव के बाद सामान्य हो रहे हालात सोमवार को फिर से गरमा गए। सीसीटीवी कैमरों और इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए वीडियो से चिन्हित हुए उपद्रवियों में दो को पकड़ने के लिए पुलिस टीम कंघी मोहाल पहुंची तो भीड़ आड़े आ गई। पुलिस ने दो आरोपित पकड़ भी लिए पर भीड़ ने धावा बोल एक को छुड़ा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। लोगों ने मार्ग प्रकाश के लिए लगे बल्ब बंद कर दिए, ताकि पुलिस को मूवमेंट करने में दिक्कत पेश आए।

पुलिस को सूचना मिली कि बजरिया थाना क्षेत्र के कंघी मोहाल निवासी मन्ना का बेटा आमिर भी उपद्रवियों में शामिल था। इस सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने के लिए पहुंची। नाजिर ढाल के पास पुलिस को आमिर और उसक साथी दिखाई पड़ा। पुलिस ने जैसे ही उसे पकड़ा, क्षेत्रीय लोग और महिलाओं ने विरोध में आ गए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई। भीड़ के दबाव में आमिर का दोस्त पुलिस की हिरासत में से भाग निकला।

घटना की जानकारी अधिकारियों को हुई तो आनन फानन भारी संख्या में फोर्स मौके पर भेजा गया। पुलिस और पीएसी के पहुंचने पर लोग घरों में दुबक गए और घरों की बिजली के साथ रोड लाइट भी बंद कर दी। कुछ ने तो ताले लटका दिए। देर रात तक क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ था, हालांकि पुलिस ने इसके बाद किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया और अधिकारी लोगों को समझाते दिखाई दिए।

पुलिस ने किया पथराव का खंडन : इस घटना के बाद पुलिस पर पथराव की खबर तेजी से वायरल हुई। इसके कुछ देर बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि कंघी मोहाल के संदर्भ में जो खबर चल रही है वह असत्य है। पुलिस टीम एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गई थी जिसका उसके परिवार के द्वारा विरोध किया गया, परंतु पुलिस ने बल प्रयोग के साथ संयम बरतते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: Conspiracy In KanpurInvolve in Stone PeltingKanpur newsKanpur violencekanpur-city-crimenewsstateUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Manipur Government

Manipur Violence : मणिपुर सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी कर्मचारियों के लिए राज्य में लागू होगा ‘काम नहीं, वेतन नहीं’

3 years ago
Skynest

BPTP Skynest Wins Landmark High-Rise Development of the Year at ET NOW Realty Conclave Awards 2026

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Meril

Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

September 12, 2026
Manipal University Jaipur

Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

September 12, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In