ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Shemaroo TV और शेमारू उमंग के कलाकारों ने ‘मदर्स डे’ की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 13, 2024
in मनोरंजन
0
Shemaroo TV

माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल होता है। हर उम्र में हमें माँ की ममता की जरुरत होती है। इस साल 12 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। लोग इस दिन अपनी माँ को विशेष महसूस कराकर उन्हें यह बताने की कोशिश करते हैं कि उनके जीवन में माँ की क्या भूमिका है और वे उनसे बहुत प्यार करते हैं। मदर्स डे सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में, शेमारू टीवी (Shemaroo TV) और शेमारू उमंग के इन महत्वपूर्ण कलाकारों ने मदर्स डे की तैयारी को लेकर कुछ खास बातें साझा की हैं। विनीत कुमार चौधरी- शेमारू टीवी- ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ शो शेमारू टीवी के चर्चित शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ के मुख्य अभिनेता विनीत कुमार चौधरी ने कहा, “मदर्स डे का दिन मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि मैं बचपन से ही अपनी माँ के बहुत करीब रहा हूँ।

इन दिलों मैं अभी अपने शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ की शूटिंग में बहुत व्यस्त हूँ और हम इस वक्त कुछ महत्वपूर्ण सीन्स को शूट कर रहे हैं। ऐसे में, मुझे अपनी माँ के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता है, लेकिन चाहे जो भी हो, इस ‘मदर्स डे’ पर मैंने अपनी माँ के लिए कुछ खास योजना बनाई है। मैं उनके पसंदीदा फूल और कुछ खास गिफ्ट्स के साथ उन्हें सरप्राइज़ देने वाला हूँ। मेरे जीवन के हर मोड़ पर मेरी माँ मेरे साथ एक मजबूत चट्टान बनकर खड़ी रहती हैं।

ये भी पड़े– Furiosa : ए मैड मैक्स सागा में डिमेंटस का किरदार निभाना अब तक का सबसे अलग अनुभव”: क्रिस हेम्सवर्थ

मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मैं हर सुबह उनके पैर छूकर घर से बाहर निकलता हूँ, मेरे लिए इसलिए इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने आज तक मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहूँगा। मैं सभी अद्भुत माताओं को धन्यवाद् कहना चाहूँगा! मदर्स डे की आप सभी को शुभकामनाएं! आप जो कुछ भी करती हैं, वह सर्वश्रेष्ठ है, उसे करना जारी रखें।” (Shemaroo TV)

अभिषेक पठानिया- शेमारू उमंग- ‘किस्मत की लकीरों से’ शो शेमारू उमंग के शो ‘किस्मत की लकीरों से’ के मुख्य अभिनेता अभिषेक पठानिया ने कहा, “मदर्स डे मेरे लिए अपनी माँ के प्रयासों का जश्न मनाने का एक अवसर है, क्योंकि यह हमें उस प्यार और बलिदान की याद दिलाता है, जो हमारी माँ हर दिन हमारे लिए करती हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

वे हमारे लिए आधी रात को भी मौजूद रहती हैं, चाहे हम बीमार हों या हमें बात करने के लिए किसी की जरूरत हो। इस बार मैं अपने शो ‘किस्मत की लकीरों से’ की शूटिंग के चलते थोड़ा व्यस्त रहूँगा। लेकिन, इस मदर्स डे पर मैं उन्हें गिफ्ट देने की योजना बना कर रहा हूँ, जिसे मैं सीधे यहाँ से जम्मू भेजूँगा। मैंने उनके लिए उनकी एक खास पसंदीदा साड़ी खरीदी है, जिसे देखते ही उनके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाएगी। मैं उन सभी अद्भुत माताओं को सलाम करना करना चाहता हूँ, जो बिना किसी उम्मीद के हमारे लिए हर दिन हर पल सबकुछ करती हैं।” (Shemaroo TV)

भरत अहलावत- शेमारू उमंग- ‘चाहेंगे तुम्हे इतना’ शो शेमारू उमंग के शो ‘चाहेंगे तुम्हे इतना’ के मुख्य अभिनेता भरत अहलावत ने कहा, “इस वक्त मैं अपने होमटाउन दिल्ली से दूर मुंबई में ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो की शूटिंग में व्यस्त हूँ और घर के दूर होने के कारण मुझे परिवार की कमी बहुत खल रही है, खासकर इस आने वाले मदर्स डे को लेकर। भले ही दूरियाँ हमें शारीरिक रूप से अलग कर सकती हैं, लेकिन मेरा दिल हमेशा दिल्ली में अपनी माँ के पास है। पौधों के लिए उनके दिल में एक खास जगह है। इसलिए मैंने उन्हें एक अलग उपहार देने का फैसला किया है, जो कि ढेर सारे पौधे हैं। ये पौधे हम दोनों के बीच के रिश्ते के विकास और सदाबहार बंधन का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे जीवन में मौजूद सभी माताओं को मेरा प्यार और मदर्स डे की शुभकामनाएँ।”

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

शैली प्रिया- शेमारू उमंग- ‘किस्मत की लकीरों से’ शो शेमारू उमंग के शो ‘किस्मत की लकीरों से’ की मुख्य अभिनेत्री शैली प्रिया ने बताया, “हर मजबूत महिला के पीछे एक माँ का प्यार होता है, जिसने उसकी जड़ों को पोषित किया और उसके विकास को निर्देशित किया है। मैं हमेशा अपनी माँ के साथ साझा किए गए बंधन को बहुत प्यार से संजोती हूँ। भले ही मैं ‘किस्मत की लकीरों से’ शो के सेट पर व्यस्त होने के चलते अपनी माँ से लम्बे समय तक नहीं मिल पाती हूँ, लेकिन ये दूरियाँ हमारे प्यार को और भी बढ़ाती हैं। (Shemaroo TV)

वे मेरा बहुत ख्याल रखती हैं और मेरी व्यस्तता को देखते हुए मुझे खाने-पीने की याद दिलाती रहती हैं। इस मदर्स डे पर मैं उनके लिए केक और कुछ खास सरप्राइजेस भेजने वाली हूँ, जिन्हें देखकर वे बहुत खुश हो जाएँगी। मैं उन सभी माताओं को सलाम करना चाहूँगी, जिन्होंने हमारे जीवन को खूबसूरत बनाने में अपना अद्वितीय सहयोग दिया है।” अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहें हर सोमवार से शनिवार, सिर्फ शेमारू टीवी और शेमारू उमंग पर।

Tags: entertainmentMother's DayShemaroo TvShemaroo Umang
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वैट

राहत: यूपी में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट; योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

4 years ago
Today’s Horoscope 25th July 2023

Today’s Horoscope 25th July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 25 जुलाई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

November 6, 2026
Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

November 6, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In