• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 23, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा फिर जाएंगे जेल या रहेंगे बाहर? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 10, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
आशीष मिश्रा

आशीष मिश्रा

लखनऊ। आशीष मिश्रा: लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में बीते वर्ष तीन अक्टूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के मामले में केन्द्र सरकार के मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष, मोनू को राहत नहीं है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जमानत देने के बाद बीती दस फरवरी को जेल से रिहा होने वाले आशीष  को फिर से जेल जाना पड़ेगा। किसानों ने आशीष की जमानत का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी, जिसपर शीर्ष कोर्ट ने फैसला 14 अप्रैल को सुरक्षित रख लिया था। आज सुप्रीम कोर्ट ने टेनी के पुत्र की जमानत को रद कर दिया है।

लखीमपुर खीरी के हिंसा के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू की आजादी पर अंकुश लगा दिया है। इस केस में किसान पक्ष के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में आशीष मिश्रा की जमानत के विरोध में याचिका दायर की थी। इन सभी ने सुप्रीम कोर्ट में आशीष की जमानत के खिलाफ स्पेशल लीव प्रीडीशियन (एसएलपी) दाखिल की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में 24 मार्च, 30 मार्च, चार अप्रैल और 14 अप्रैल को सुनवाई की गई और सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा था। आज कोर्ट ने मोनू की जमानत रद करने के साथ ही एक हफ्ते में सरेंडर करने का निर्देश दिया। अब आशीष को फिर से लखीमपुर खीरी जेल में जाना पड़ेगा।

लखीमपुर खीरी में हिंसा में मृत किसानों के परिवार के लोगों ने 21 फरवरी को आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की जमानत के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी। इन सभी ने कहा था कि आशीष मिश्रा को जमानत देने में हाईकोर्ट ने एसआईटी की रिपोर्ट के साथ-साथ चार्जशीट को नजरअंदाज कर दिया था। आशीष मोनू के खिलाफ आरोप बेहद गंभीर हैं और गवाहों को जान को खतरा है।

लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया गांव में तीन अक्टूबर को हिंसा के मामले में एसआईटी ने तीन महीने के अंदर सीजेएम अदालत में तीन जनवरी को पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें आशीष  को मुख्य आरोपी बनाते हुए 13 लोगों को मुल्जिम बताया था। इन सभी के खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत हत्या, हत्या का प्रयास, अंग भंग की धाराओं समेत आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुलित्जर

भारत में कोविड मौतों से जुड़ी तस्वीरों के लिए फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी को फिर पुलित्जर अवॉर्ड

4 years ago
Jalebi Baba

जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी ने नशीली चाय पिलाकर 120 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार कर बनाए उनके अश्लील वीडियो|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Fortis Hospital

Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

June 23, 2026
Kody Technolab

Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

June 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)