ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

आम आदमी पार्टी के दिल्ली और पंजाब मॉडल की सराहना कर रहे प्रदेश के लोग:अशोक तंवर (Ashok Tanwar)

बोले तंवर,डबवाली अग्निकांड स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दे प्रदेश सरकार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 18, 2023
in हरियाणा
0
Ashok Tanwar

आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के तीसरे दिन रविवार को आप चुनाव प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का जादू पूरे हरियाणा में छाया हुआ है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली और पंजाब मॉडल की प्रदेश के लोग सराहना कर रहे हैं।     अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों विफल साबित हुए हैं। इसलिए केवल आम आदमी पार्टी ही लोगों के पास मजबूत विकल्प है।

उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा के माध्यम से रास्ते में पडऩे वाले सभी गांव और शहरों में लोगों से जनसंवाद कर उनकी मुख्य समस्याएं जानने का भी मौका मिल रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है और कांग्रेस कहीं प्रदेश के लोगों के मुद्दों को उठाने में नाकाम रही है। अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा जिले में खासकर डबवाली और कालांवाली में चिट्टे और मेडिकल नशा गठबंधन सरकार की देन है। क्षेत्र में नशे के रैकेट को रोकने में प्रदेश सरकार विफल रही है।

 ये भी पड़े– Vikas Bharat Sankalp यात्रा को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह

युवाओं को चिट्टे और मेडिकल नशे में धकेलने के बाद प्रदेश सरकार ने डबवाली को पुलिस जिला बनाया है। लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में नशा नहीं घटा है। यदि अगर पिछले 9 साल में खट्टर सरकार ने नशे पर अंकुश लगाया होता तो आज डबवाली के ऐसे हालात न होते। उन्होंने कहा कि डबवाली में मेडिकल और चिट्टे का नशा राजनीतिक संरक्षण में बिक रहा है। प्रदेश की गठबंधन सरकार की शह पर मेडिकल और चिट्टे का नशा डबवाली के साथ लगते राजस्थान से तस्करी कर लाया जा रहा है। यदि प्रदेश सरकार चाहती तो आज डबवाली और सिरसा से नशा पूरी तरह से खत्म हो जाता। लेकिन हरियाणा के साथ लगते पंजाब की आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार ने चिट्टे और मेडिकल नशे पर अंकुश लगाया। (Ashok Tanwar)

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद डबवाली में 28 साल बाद भी बर्न यूनिट नहीं बनी। उन्होंने कहा कि डबवाली के साथ लगते पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का फायदा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिलेगा। क्योंकि पंजाब में आम आदमी की सरकार का फायदा जिला परिषद चुनावों में भी मिला था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कानून व्यवस्था से लेकर आम जन की लड़ाई मजबूती से लडऩा चाहती है, इसलिए बदलाव की जरुरत है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा से प्रदेश की राजनीति में बदलाव आएगा। आम आदमी पार्टी जनता की जरुरत बन गई है। भविष्य में आम आदमी पार्टी हरियाणा में दिल्ली और पंजाब से भी बेहतर काम करके दिखाएगी। इसलिए प्रदेश की जनता हरियाणा में बदलाव करने के लिए तैयार है।अशोक तंवर ने हरियाणा सरकार से 23 दिसंबर 1995 को घटित हुई भीषणतम डबवाली अग्निकांड स्मारक को राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय स्मारक का दर्जा देने की मांग की है। (Ashok Tanwar)

हादसे में 442 जने चंद मिंटो में काल का ग्रास बन गए थे। उन्होंने कहा कि डबवाली अग्निकांड शहीदी स्मारक से डबवाली ही नहीं हरियाणा पंजाब व राजस्थान से लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। यह देश को झकोरने वाली त्रासदी थी जिससे आज तक पूरा देश और डबवाली के लोग नहीं भूल पाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रदेश सरकार इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देती तो प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही इस स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिलवाने का काम किया जाएगा।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

तंवर (Ashok Tanwar) ने कहा उन्हें पता चला है कि अग्निकांड स्मारक को राज्य स्तरीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की फाइल सरकार के पास विचाराधीन है,परंतु अभी तक प्रदेश सरकार ने इसमें ढिलाई बरती हुई है। अशोक तंवर ने कहा कि स्मारक स्थल पर जनता में अग्नि हादसों के प्रति जागरूकता व आगजनी से निपटने के लिए संदेश, सुरक्षा व शिक्षा से जुड़ी आधुनिक इंस्टीट्यूट भी बनाया जाए ताकि भविष्य में अग्नि से होने वाली त्रासदियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा सके

।इस अवसर पर उनके साथ आम आदमी पार्टी सिरसा लोकसभा प्रभारी कुलदीप सिंह गदराना, राजेंद्र देसूजोधा, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां,आप के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह भांभू, आम आदमी पार्टी युवा अध्यक्ष हनुमान जांदू, पूनम गोदारा तेजाखेड़ा, खुशदीप सिंह सरां, दर्शन सिंह सरां, श्याम लाल मेहता सहित काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags: aam aadmi partyAppreciateAshok TanwarDelhiHaryanaPunjab Model
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गठिया

गठिया की समस्या से छुटकारा पाने में मददगार है ये एक एक्सरसाइज

4 years ago
पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर महिला से 35.15 लाख ठगे, बाप-बेटा गिरफ्तार

5 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

November 21, 2026
Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

November 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In