• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 23, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ATS ADG नवीन अरोड़ा पहुंचे कानपुर, PFI कनेक्शन मिलने की करेंगे जांच, SP और AIMIM से है सबंध

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ATS ADG

कानपुर। ATS ADG: नई सड़क और दादा मियां का हाता में शुक्रवार को हुए उपद्रव के पीछे पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) और डी-टू गैंग का नाम जांच में आने के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) के एडीजी नवीन अरोड़ा रविवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने नई सड़क और दादा मियां का हाता के साथ ही आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद सद्भावना चौकी पहुंचे, जहां संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के साथ बैठक की।

दरअसल, जिस तरह से ठेलों पर पत्थर लेकर भीड़ आई और जिस तरह से हमला हुआ, उससे यही अंदाजा है कि शहर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मौजदूगी के बीच यह उपद्रव साजिश के तहत पूर्व नियोजित था। मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के पीएफआइ से संबंध की आशंका और डी-टू गैंग का कनेक्शन सामने आने पर मामला गंभीर हो गया और शासन ने जांच में एटीएस को भी लगा दिया है।

उपद्रव और पीएफआइ का रिश्ता : ATS ADG: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जब देशभर में जगह-जगह उपद्रव हुआ तो उसकी जांच में पीएफआइ का नाम आया था। पीएफआइ पर उपद्रव के लिए फंडिंग करने का आरोप लगा। उस दौरान शहर में भी उपद्रव हुआ था। अब एक बार फिर शक पीएफआइ पर ही जा रहा है।

पुलिस को कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनमें पीएफआइ के पैसों से चलने वाली चार संस्थाओं सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ), कैंपस फ्रंट आफ इंडिया (सीएफआइ), एआइआइसी और आरआइएफ के नाम हैं। इनके संबंध हयात जफर के एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन से हैं। इन संगठनों के नाम सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ), कैंपस फ्रंट आफ इंडिया (सीएफआइ), एआइआइसी और आरआइएफ हैं। हयात के मोबाइल फोन से भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

हयात के संगठन के वाट्सएप ग्रुप पर भी उपद्रव से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। इसमें साफ है कि बाजार बंदी वापस लेने के बाद भी वह पर्दे के पीछे से इसे हवा दे रहा था।

इसलिए निशाने पर है डी-टू : उपद्रव के दौरान पथराव करने वालों में कुछ ऐसे उपद्रवी भी चिह्नित हुए हैं, जिनके संबंध डी-टू गैंग से हैं। इनमें इसराइल, आदिल और इमरान कालिया के अलावा आसिफ रैनी का भाई अरफित हैं। डी-टू के आतंकी कनेक्शन की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें कहा गया है कि यह गैंग कभी अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम के संपर्क में था और उसके कहने पर मुंबई में कई हत्याएं भी कीं।

उपद्रवियों में एआइएमआइएस और सपा से जुड़े लोग भी शामिल

ATS ADG: हयात जफर के साथ पकड़े गए जावेद खान के संबंध एआइएमआइएस (आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) से सामने आए हैं। वह इस पार्टी का संस्थापक सदस्य होने के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष है।

जावेद वर्ष 2019 में निर्दलीय लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। उपद्रव में समाजवादी पार्टी का एक नेता निजाम कुरैशी भी आरोपित है। वह आल इंडिया जमीअतुल कुरैशी एक्शन का भी जिलाध्यक्ष है। इस संगठन ने भी बंद का आह्वान किया था।

Tags: hayat zafar hashmikanpur court newsKanpur Parade newsKanpur Parade news todaykanpur-city-crimenewsparade kanpurParade newsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजिंदर पाल

आखिर क्यों द्वारका कोर्ट में दर्ज नहीं हो सका भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का बयान, जानिए बड़ी वजह

4 years ago
सत्येंद्र जैन

पहले चीफ जस्टिस के सामने मामला उठाएं, सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

June 23, 2026
DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

June 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)