ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Axis Bank और वीज़ा ने भारत के धनी वर्ग के लिए अल्ट्रा लग्जरी क्रेडिट कार्ड, ‘प्राइमस’ का अनावरण किया

प्राइमस केवल एक्सिस बैंक द्वारा आमंत्रण के जरिये उपलब्ध होगा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 13, 2024
in व्यापार
0
Axis Bank

भारत के बड़े निजी बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने डिजिटल भुगतान में अग्रणी संगठन वीज़ा के साथ मिलकर ‘प्राइमस’ नाम का एक अल्ट्रा-प्रीमियम क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जो विलासिता को नए तरीके से पेश करने के लिए बनाया गया है। सुपर-प्रीमियम कार्ड प्राइमस, एक्सिस बैंक (Axis Bank) के चुनिंदा अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ वाले एक्सिस बैंक के ग्राहकों को केवल आमंत्रण के जरिये उपलब्ध होगा। इस कार्ड के जरिये भारत ग्राहकों को पहली बार वीज़ा इनफिनिट प्रिविलेज पेशकश के तहत वैश्विक स्तर पर पसंद किये जाने वाले, विशेषाधिकार और लाभ मिलेंगे।

भारत की जीडीपी बढ़कर लगभग 3.5 ट्रिलियन डॉलर हो गई है और इस तरह यह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इस आर्थिक वृद्धि ने पर्याप्त धन संचय को बढ़ावा दिया है। इस वृद्धि के कारण ही 200 भारतीयों ने फोर्ब्स 2024 में दुनिया के अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। साथ ही अनुमान है कि भारत में 2026 तक लगभग 16.3 लाख करोड़पति होंगे।

ये भी पड़े– Adani Foundation को गुजरात सरकार ने वन पंडित पुरस्कार से किया सम्मानित

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों (यूएचएनडब्ल्यूआई) की कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर से अधिक है, जो अगले पांच साल में 58.4% तक बढ़ जाएगी। अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ वाले लोगों की बैंकिंग से जुड़ी ज़रूरतें विशिष्ट और जटिल होती हैं, जिसके लिए उन्हें सामान्य ग्राहकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के अलावा विशेष सेवाओं की आवश्यकता होती है। इसलिए प्राइमस क्रेडिट कार्ड को भारत के धनी वर्ग की पसंदीदा स्टाइल, विशिष्टता आदि तक पहुंच प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। (Axis Bank)

एक्सिस बैंक और वीज़ा की यह नई पेशकश खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए बनाई गई है, जिनकी नेट वर्थ बहुत ज्यादा है। यह कार्ड शानदार सुविधाएं और अनुभव देकर एक नया मानक स्थापित करेगा। इस पेशकश के तहत, खासतौर पर अमीर ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। इनमें विशेष यात्राएं, उनकी जरुरत के अनुसार तैयार की गई यात्रा योजनाएं, प्राइवेट जेट की सुविधा, सहयात्री के लिए टिकट, खास उत्पाद लॉन्च, संगीत समारोह और निजी कला प्रदर्शनियों जैसे लग्जरी अनुभव प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

प्राइमस को नई दिल्ली और मुंबई में चुनिंदा ग्राहकों के लिए ‘एक्सिस बैंक (Axis Bank) प्राइमस सोइरी’ में पेश किया गया था। ‘प्राइमस – द रेयरेस्ट मेटल’ के लॉन्च के मौके पर आयोजित शानदार समारोह में भारत के कॉर्पोरेट जगत की मशहूर हस्तियां और अन्य जाने-माने लोग मौजूद रहे। एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव और हेड- एफ्लुएंट बैंकिंग, रिटेल एसेट्स, कार्ड्स एंड पेमेंट्स, अर्जुन चौधरी ने प्राइमस के लॉन्च के मौके पर कहा, “बैंक के विकास को बढ़ावा देने के लिए समृद्ध ग्राहकों को अपने क्लाइंट पोर्टफोलियो में शामिल करना हमारी रणनीति का एक मुख्य हिस्सा है।

हमने ‘बरगंडी प्राइवेट’ के साथ विशेष सेवाएं पेश की हैं, और हमारे पास समृद्ध ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कई प्रीमियम क्रेडिट कार्ड उत्पाद भी हैं। प्राइमस के लॉन्च के साथ, हम भारत के सबसे खास वर्ग के लिए विशेष सुविधा, पर्सनलाइज्ड कंसीयर्ज, लग्जरी रिवॉर्ड्स और विशेष अनुभवों के साथ उनकी अपेक्षाओं से बढ़कर सेवा प्रदान कर सकेंगे।” उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि वीज़ा के साथ मिलकर, हम अपने प्राइमस क्रेडिट कार्ड के जरिए भारत में वीज़ा इनफिनिट प्रिविलेज के तहत वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषाधिकार और लाभ प्रदान कर रहे हैं।”

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

वीज़ा इंडिया और साउथ एशिया के ग्रुप कंट्री मैनेजर, संदीप घोष ने कहा, “हमें खुशी है कि हम भारत के सबसे खास और परिष्कृत ग्राहकों के लिए एक उबर-प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पेश कर रहे हैं। एक्सिस बैंक हमारे वीज़ा इनफिनिट प्रिविलेज पेशकश का पहला भागीदार है। एक्सिस प्राइमस कार्ड वीज़ा के वादे, भरोसे और वैश्विक स्वीकृति के साथ विशेषाधिकार और अनोखे अनुभव प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि यह कार्ड हमारे ग्राहकों की उम्मीदों से बढ़कर सुविधाएं देगा।” ‘प्राइमस’ क्रेडिट कार्ड का मुख्य आकर्षण इसके खास फायदे हैं, जो विशेष रूप से अल्ट्रा हाई नेट वर्थ (यूएचएनडब्ल्यू) व्यक्तियों के लिए बनाए गए हैं, जिससे यह भारत के अभिजात वर्ग के लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियेंशियल कार्ड बन जाता है। (Axis Bank)

कार्डधारकों को कई खास सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं: यादगार खाने-पीने के अनुभव: 10,000 से अधिक वैश्विक रेस्तरां में प्राथमिकता, जिसमें मिशेलिन-स्टार रेस्तरां और दुनिया के शीर्ष 50 रेस्तरां में आखिरी समय में भी टेबल बुक करने की सुविधा शामिल है। विशेष आयोजनों तक पहुंच: निजी आर्ट गैलरी टूर, वैश्विक खेल आयोजनों, रेस्तरां टेकओवर, विशेष मेन्यू और सीमित संस्करण के फैशन से जुड़े खास अनुभवों के लिए आमंत्रण। यात्रा के नए अनुभव : निजी जेट की सुविधा, फ्लाइंग सफारी, स्की वेकेशन जैसे विशेष यात्रा कार्यक्रम। लग्जरी होटल : विश्व स्तरीय कंसीयर्ज सेवा के माध्यम से बुकिंग पर मुफ्त सुविधाओं, प्राथमिकता दरों और अन्य लाभों के साथ बेहतरीन वैश्विक होटलों तक पहुंच।

Tags: Axis BankDigitalPrimusUltra-Premium Credit CardVisa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026
Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In