ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Axis Bank ने कला, शिल्प और साहित्य पर अखिल भारतीय स्पर्धा ‘स्प्लैश’ का 12वां एडिशन किया लॉन्च, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को ‘ग्रॅटिट्युड’ व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 10, 2024
in व्यापार
0
Axis Bank

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 7-14 वर्ष की आयु के बच्चों के बीच सद्भावना को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए कला, शिल्प और साहित्य पर एक वार्षिक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता ‘स्प्लैश’ की शुरुआत की घोषणा की है। इस वर्ष, ‘स्प्लैश’ की थीम ‘ग्रॅटिट्युड’ होगी और इसी थीम पर ध्यान केंद्रित करते हुए विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इन अर्थों में यह आयोजन युवा प्रतिभागियों को उनकी रचनात्मकता के माध्यम से प्रशंसा और आभार के महत्व को दर्शाने और व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

प्रतिभागी 30 नवंबर 2024 तक www.axisbanksplash.in पर पंजीकरण कराते हुए अपनी प्रविष्टियाँ जमा कर सकते हैं। एक्सिस बैंक चुनिंदा बैंक शाखाओं, स्कूलों, मॉल और आवासीय कल्याण संघों में ऑन-ग्राउंड प्रतियोगिताएँ भी आयोजित करेगा। इस पहल के माध्यम से, एक्सिस बैंक का लक्ष्य शारीरिक और डिजिटल दोनों तरह से (फिजिटली) प्रतियोगिता की मेजबानी करके पूरे भारत में 7 लाख से अधिक प्रतिभागियों से जुड़ना है।

ये भी पड़े– Hippo Homes ने गुरुग्राम में शुरू किया भारत का अपना पांचवा होम इम्प्रूवमेंट और होम इंटीरियर स्टोर

प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है- 7-10 वर्ष और 11-14 वर्ष। प्रतिभागियों को ड्राइंग, शिल्प और साहित्य के माध्यम से दो उप-विषयों पर अपने विचार और रचनात्मकता व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ये विषय हैं- ‘द ग्रेटफुल हार्ट्स’ (7-10 वर्ष) और ‘द अनसंग हीरोज’ (11-14 वर्ष)। प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल द्वारा किया जाएगा, जिसमें आर्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव शरद तावड़े, रेडियो मिर्ची के नेशनल कंटेंट डायरेक्टर फॉर इंडिया विशाल सेठिया, आर्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमेन & सेक्रेटरी विक्रांत शितोले और अमर चित्र कथा के ग्रुप आर्ट डायरेक्टर सवियो मस्कारेन्हास शामिल हैं। (Axis Bank)

स्प्लैश के 12वें एडिशन को लॉन्च करते हुए, एक्सिस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनूप मनोहर ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि प्रतिभाशाली युवा दिमाग ऐसी खास रचनात्मकता और शानदार विचारों से भरपूर हैं जो हम सभी को उनसे सीखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। स्प्लैश के माध्यम से, हमारा उद्देश्य उन्हें अपनी आंतरिक रचनात्मकता को चैनलाइज़ करने और शिल्प, ड्राइंग और साहित्य के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस वर्ष की थीम ‘कृतज्ञता’ के माध्यम से हम आभारी होने के महत्व को नए सिरे से समझाना चाहते हैं और इस तरह हम एक अधिक आभारी समाज को प्रेरित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारा मानना है कि इन युवा दिमागों को खुद को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करके, हम सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार देने में मदद कर रहे हैं। हम स्प्लैश से निकलने वाली अद्भुत रचनाओं को देखने और युवा दिमागों की रचनात्मकता और क्षमता का समर्थन जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।’’ (Axis Bank)

प्रतियोगिता के विजेताओं को कई डोमेन विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी जाएगी। प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष 3 फाइनलिस्ट को 2 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और उपविजेता को 1 लाख रुपये से अधिक का पुरस्कार मिलेगा। इसके अतिरिक्त, सभी विजेताओं को अपनी कलाकृतियों को म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी (एमएपी), बेंगलुरु में प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, साथ ही प्रमुख संस्थानों द्वारा विशेष रूप से क्यूरेट की गई कार्यशालाओं में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इसके अलावा, शीर्ष 400 क्वालीफायर वीवो, अमेरिकन टूरिस्टर, बीएसए, ट्रेंड्स, बॉट, इक्सिगो, टिंकल, टॉयज ‘आर’ अस, म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी, सेंटर फॉर साइट, इमेजिन, ग्रिट्ज़ो, ओडी इंडिया और ब्रदर जैसे भागीदारों से आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जीतेंगे। प्रतियोगिता के साथ-साथ, बैंक की ओर से स्कूलों में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक सत्र और मजेदार गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। बच्चों का बहुचर्चित किरदार ‘छोटा भीम’ वित्तीय साक्षरता पर मूल्यवान सबक साझा करेगा और वोबल की एक ऑडियो सीरीज़ आकर्षक और मजेदार कहानियों के माध्यम से वित्तीय अवधारणाओं के साथ-साथ कृतज्ञता के महत्व को सिखाएगी (Axis Bank)

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के पिछले संस्करण में पूरे देश से 6.8 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रतिभागियों की संख्या साल दर साल 36 प्रतिशत बढ़ गई है। बैंक ने प्रतियोगिता को फिजिटल (फिजिकल और डिजिटल दोनों तरह से) आयोजित करके 50 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंच भी बनाई, यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। इस अभियान के लिए बैंक को ई4एम गोल्डन माइक्स में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार तथा एसीईएफ ग्लोबल कस्टमर एंगेजमेंट समिट एवं अवार्ड्स में एक पुरस्कार मिला।

Tags: ArtsAxis BankCraftsliteraturesplash
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In