ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Axis Bank ने एमएसएमई के लिए उच्च लोन-टू-वैल्यू और उसी दिन वितरण वाली गोल्ड लोन सुविधा शुरू की

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 10, 2026
in व्यापार
0
Axis bank

नागपुर, फरवरी 2026: भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, Axis Bankने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए अपनी गोल्ड लोन योजना लॉन्च की है। यह एक सुरक्षित ओवरड्राफ्ट सुविधा है, जिसके तहत छोटे कारोबारी अपने मौजूदा स्वर्ण आभूषणों के बदले त्वरित, लचीली और न्यूनतम दस्तावेज़ी प्रक्रिया के साथ नकदी प्राप्त कर सकते हैं। यह उत्पाद व्यक्तिगत उद्यमियों और एकल स्वामित्व वाले व्यवसायों के लिए उपलब्ध है, चाहे वे एक्सिस बैंक के पुराने ग्राहक हों या फिर नए। यह सुविधा देशभर की 3300 से अधिक गोल्ड-लोन सक्षम शाखाओं में शुरू की गई है।

पात्र ग्राहक काउंटर पर ही उसी दिन (ओटीसी) ऋण प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। ऋण राशि 50,000 रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक होगी, जो पात्रता और बैंक की आंतरिक नीतियों पर आधारित होगी। दस्तावेज़ों की आवश्यकता केवल केवाईसी, उद्यम पंजीकरण या असिस्ट प्रमाणपत्र तथा आईटीआर या जीएसटी पंजीकरण तक सीमित है।
यह सुविधा स्वर्ण आभूषणों के बदले ओवरड्राफ्ट के रूप में दी जाएगी, जिसमें उधारकर्ताओं को केवल मासिक ब्याज का भुगतान करना होगा।

इस उत्पाद में 82% तक का लोन-टू-वैल्यू (एलटीवी) दिया जाएगा, जो उद्योग की सामान्य पेशकशों से अधिक है और पूरी तरह नियामक दिशानिर्देशों के अनुरूप है। यह उच्च एलटीवी एक्सिस बैंक की मजबूत जोखिम प्रबंधन प्रणाली, अनुशासित ग्राहक वर्गीकरण तथा कड़े स्वर्ण मूल्यांकन और गिरवी निगरानी प्रक्रियाओं पर आधारित है। इससे तेज़ ऋण उपलब्धता सुनिश्चित होती है और पोर्टफोलियो की गुणवत्ता बनी रहती है।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए Axis Bank के ग्रुप एग्जीक्यूटिव एवं भारत बैंकिंग हेड, बिपिन सराफ ने कहा, “छोटे व्यवसाय भारत की आर्थिक गति की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें समय पर कार्यशील पूँजी मिलना अब भी एक बड़ी चुनौती है। एमएसएमई के लिए हमारा गोल्ड लोन इसी अंतर को भरने के लिए बनाया गया है, जो सुरक्षित ऋण की मजबूती को गति, लचीलेपन और सरल शाखा-आधारित अनुभव के साथ जोड़ता है। मजबूत जोखिम प्रबंधन और अनुशासित अंडरराइटिंग के माध्यम से हम स्वर्ण के बदले अधिक ऋण पात्रता प्रदान कर पा रहे हैं, ताकि एमएसएमई बिना किसी बाधा के अपनी व्यावसायिक जरूरतें पूरी कर सकें।”

यह पहल ऐसे समय में आई है, जब भारत के ऋण परिदृश्य में सुरक्षित ऋण और एमएसएमई वित्तपोषण तेजी से प्रमुख विकास चालक बनते जा रहे हैं। सोने की बढ़ती कीमतों, बैंकों के सुरक्षित पोर्टफोलियो पर बढ़ते फोकस और एमएसएमई की त्वरित, अल्पकालिक नकदी जरूरतों ने गोल्ड-आधारित व्यवसाय ऋण की प्रासंगिकता को और बढ़ा दिया है।इस पहल के माध्यम से एक्सिस बैंक एमएसएमई को सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले ऋण समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, जो बदलती कारोबारी जरूरतों और भारत के ऋण विकास की नई दिशा के अनुरूप है। (Axis Bank)

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: Axis BankGold LoanGold Loan facilityhigh loan-to-valueMSMEs with high loan-to-value
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In