ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 16, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने आरबीआई इनोवेशन हब द्वारा संचालित पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट के साथ साझेदारी की, किसान क्रेडिट कार्ड और एमएसएमई ऋण लॉन्च करने की घोषणा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 18, 2023
in व्यापार
0
Axis Bank

18 अगस्त, 2023- भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने आज रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) द्वारा पेश किए गए पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट (पीटीपीएफसी) की सहायता से दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का एलान किया। इनोवेशन हब आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। आरबीआई ने सप्ताह की शुरुआत में पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट को लॉन्च करने की घोषणा की थी।

ये भी पड़े –  ताइक्वांडो (Taekwondo) प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा

एक्सिस बैंक (Axis Bank) इस प्लेटफॉर्म की मार्फत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और छोटे बिजनेस मालिकों को असुरक्षित एमएसएमई ऋण की पेशकश करेगा। दोनों उत्पाद पूरी तरह से डिजिटल तरीके से पेश किए जाएंगे और ग्राहकों को कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। पायलट के रूप में, किसान क्रेडिट कार्ड मध्य प्रदेश में पेश किए जाएंगे और शुरुआती तौर पर ग्राहकों के लिए 1.6 लाख रुपए तक के ऋण उपलब्ध होंगे। एमएसएमई ऋण पूरे देश में उपलब्ध होंगे और ग्राहकों को 10 लाख रुपए तक के ऋण की पेशकश करेंगे।

पायलट योजना के तहत एक्सिस बैंक पूरी तरह से सहमति के आधार पर और सुरक्षित तरीके से ग्राहकों के डेटा तक पहुंचने के लिए पीटीपीएफसी का लाभ उठाएगा। इनमें पैन सत्यापन, आधार ईकेवाईसी, अकाउंट एग्रीगेटर डेटा, भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन और बैंक खातों को मान्य करने के लिए पेनी ड्रॉप सेवा शामिल है। यह देखते हुए कि डेटा सीधे प्रमाणित स्रोतों से आएगा, बैंक को उम्मीद है कि वह ग्राहकों को तेज और बेहतर क्रेडिट सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा।

इस पायलट योजना से मिले अनुभव के आधार पर बैंक मौजूदा उत्पादों के पैमाने का विस्तार करेगा और कैलिब्रेटेड तरीके से प्लेटफॉर्म पर नए उत्पाद लॉन्च करेगा। इस दौरान अधिकतम ग्राहकों तक पहुंचने और उन्हें सपोर्ट करने के लक्ष्य के साथ ये प्रोडक्ट सेल्फ-सर्विस और असिस्टेड मोड दोनों प्रकार से उपलब्ध होंगे। (Axis Bank)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव आनंद ने कहा, ‘‘एक्सिस बैंक में हम ‘ओपन बैंकिंग’ की शक्ति में विश्वास करते हैं, और हम लगातार डिजिटल-फर्स्ट प्रोडक्ट्स में निवेश कर रहे हैं। ये ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जो ग्राहकों को बैंकिंग का बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं। हम यूपीआई, अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम, वीडियो केवाईसी इत्यादि जैसे कई इनोवेटिव टैक्नोलॉजी फ्रेमवर्क को शुरुआती तौर पर ही अपनाने वाले बैंकों में शामिल हैं और अब किसान क्रेडिट कार्ड और एमएसएमई ऋण लॉन्च करने के लिए आरबीआईएच के पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट का सहयोग लेने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें यकीन है कि यह प्लेटफॉर्म ऋण देने की प्रक्रिया को और अधिक बेहतर बनाएगा। इससे लागत में कमी आएगी और ऋणों का तेजी से वितरण संभव हो सकेगा।

हमारा मानना है कि भारत में सार्थक विकास को क्रेडिट दायरे का विस्तार करके प्रेरित किया जा सकता है, और हम लाखों भारतीयों को उनके वित्तीय सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करने में भूमिका निभाते हुए खुश हैं।’’बैंक के प्रेसिडेंट और हैड-डिजिटल बैंकिंग और ट्रांसफॉर्मेशन समीर शेट्टी ने कहा, ‘‘आरबीआई इनोवेशन हब द्वारा पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट को लॉन्च करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है और इसकी सहायता से हम देश में पहले से ही उपलब्ध समृद्ध डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बना सकते हैं। पीटीपीएफसी के माध्यम से, हम पूरी तरह से ग्राहकों की सहमति के जरिये और सुरक्षित तरीके से प्रमाणित स्रोतों से सीधे अंडरराइटिंग के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के डेटा तक पहुंच सकेंगे। आरबीआई और आरबीआईएच की यह पहल क्रेडिट को तमाम लोगांे तक पहुंचाने की दिशा में एक नए युग की शुरुआत करेगी। इसके प्रयोग से अच्छी क्रेडिट गुणवत्ता बनाए रखते हुए वर्तमान में क्रेडिट से वंचित क्षेत्रों में ऋण देने की लागत में भी कमी लाने में मदद मिलेगी। एक्सिस बैंक इस प्लेटफ़ॉर्म का लाभ उठाने वाले प्रोडक्ट पेश करने वाले पहले बैंकों में से एक है और यह हमारे लिए गौरव कर बात है और हम इसकी क्षमता को लेकर बहुत आशावादी हैं।’(Axis Bank)

Tags: Axis BankAxis Bank Credit CardKisan Credit CardMSME loansRBI Innovation Hub
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

okaya

Okaya Introduces JXT 90Ah Inverter Battery, a New Innovation in Jumbo Tubular Technology

8 months ago
Islamists Attack

राम नवमी के पावन अवसर पर इस्लामवादियों का हिन्दुओ पर हमला, पत्थरबाजी में 2 हिंदुओं को मारा चाकू, 2 गंभीर रूप से घायल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 15, 2026
Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 15, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In