• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, May 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें, एक और मामले में रामपुर पुलिस ने बनाया आरोपी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
आजम खां

आजम खां

रामपुर। सवा दो साल से सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के रामपुर शहर से विधायक व पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक और मामले में उनका नाम शामिल कर लिया है।

सपा नेता आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता में अनियमितताएं बरते जाने को लेकर भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने शिकायत की थी। इसकी एक कमेटी से जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह राणा ने 18 मार्च, 2020 को शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कमेटी की जांच में आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा और बीएसए कार्यालय के लिपिक तौकीर अहमद को दोषी पाया गया था। दोनों पर आरोप था कि फायर विभाग से दूसरे स्कूल के नाम पर मान्यता लेकर रामपुर पब्लिक स्कूल में लगा दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि मुकदमे के वादी ने उन्हें प्रार्थना पत्र दिया कि इस मामले में विवेचना अधिकारी ने उनकी पूरी बात नहीं सुनी है। लिहाजा दोबारा विवेचना के लिए अदालत से अनुमति ली गई। विवेचना में पाया गया कि स्कूल मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का है और इसके अध्यक्ष आजम खां हैं।

स्कूल को मान्यता मिलने से वह भी लाभान्वित हुए हैं, इसलिए उनका नाम मुकदमे में शामिल कर लिया है। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आजम खां को भी सुना और इस मामले में अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिए हैं, जिसे तामील कराने के लिए शहर कोतवाल गजेंद्र पाल त्यागी सीतापुर जेल गए हैं।

इधर, शिकायत कर्ता का कहना है कि स्कूल की बिल्डिंग के संबंध में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर से प्रमाण पत्र लेना होता है, लेकिन रामपुर पब्लिक स्कूल यतीम खाना की बिल्डिंग के लिए जल निगम की शाखा कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन शाखा (सीएंडडीएस) के अवर अभियंता आरके सुमन के नाम से प्रमाण पत्र लगाया गया है। अवर अभियंता ने प्रमाण पत्र जारी करने से ही मना कर दिया।

Tags: Azam Khan Newslucknow newsmoradabad-city-politicsnewsSamajwadi Party Azam KhanSitapur JailSP MP Azam KhanstateUP Politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

WingManX

WingManX Awards Honours the Indian Motorcycling Community; Becomes the First Platform to Recognize the Motorcycling Culture in India

3 months ago
Awareness Program

उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) ने अपनी टीम के साथ गाँव तिगड़ी में नशा के प्रति किया जागरूकता कार्यक्रम (Awareness Program)

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Akums

Akums Reports Q4 FY26 and Full Year FY26 Results with Healthy Top Line and Strong EBITDA Growth; Board Recommends Dividend

May 16, 2026
Indo-French

Indo-French Investment Dialogue Strengthens Opportunities in Madhya Pradesh

May 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)