ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Filmi Gossips

बाफ्टा और नेटफ्लिक्‍स ने गुनीत मोंगा कपूर (Guneet Monga) को ब्रेकथ्रू इंडिया का नया एम्‍बेसेडर बनाया और आवेदन की अंतिम तिथि दो हफ्ते आगे बढ़ाई

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 17, 2023
in Filmi Gossips, मनोरंजन
0
Guneet Monga

17 जुलाई 2023: बाफ्टा (द ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्‍म एण्‍ड टेलीविजन आर्ट्स) ने आज जानी-मानी फिल्‍मकार गुनीत मोंगा कपूर  (Guneet Monga) को 2023 के लिये ब्रेकथ्रू इंडिया का नया एम्‍बेसेडर घोषित किया है। यह बाफ्टा ब्रेकथ्रू प्रोग्राम की तीसरी पुनरावृत्ति है जिसे नेटफ्लिक्‍स का सहयोग प्राप्‍त है तथा इसका लक्ष्‍य भारतीय फिल्‍म, गेम्‍स और टेलीविजन उद्योगों में प्रतिभा की अगली पीढ़ी को सहयोग एवं बढ़ावा देना है।

गुनीत मोंगा कपूर एक सफल भारतीय फिल्‍म निर्माता और बाफ्टा नॉमिनी हैं, जिन्‍हें सिनेमा की दुनिया में अपने उल्‍लेखनीय योगदानों के लिये ब्रेकथ्रू इंडिया एम्‍बेसेडर चुना गया है। फिल्‍मों में एक शानदार कॅरियर के साथ और मुंबई में स्थित प्रोडक्‍शन हाउस सिखया एंटरटेनमेन्‍ट की संस्‍थापक के रूप में गुनीत को अपने बेहतरीन काम के लिये अंतर्राष्‍ट्रीय पहचान मिली है। उन्‍हें चेवालियर डैन्‍स आई’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेटर्स भी मिला है और प्रतिष्ठित संस्‍थानों, जैसे कि अल्‍फ्रेड पी. स्‍लोअन फाउंडेशन और यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्‍टेट्स ब्‍यूरो ऑफ एज्‍युकेशन एण्‍ड कल्‍चरल अफेयर्स से सराहना मिली है।

ये भी पड़े – मेरे लिए सुपर 30 एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा: ऋतिक रोशन ने अनदेखी तस्वीरों के साथ फिल्म की सालगिरह मनाई|

गुनीत भारत में बाफ्टा ब्रेकथ्रू प्रोग्राम के साथ करीब से जुड़ी रही हैं और उन्‍होंने 2022 में उद्योग समर्थक एवं निर्णायक मंडल सदस्‍य के रूप में सेवा दी थी, जिसमें उन्‍होंने भारत की समृद्ध और विविधतापूर्ण प्रतिभा को खोजने में बाफ्टा की सहायता करते हुए महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इस प्रोग्राम पर जागरूकता भी बढ़ाई थी। इस नियुक्ति से उभरते रचनात्‍मक लोग और भी सशक्‍त होंगे और उन्‍हें वैश्विक मंच पर उत्‍कृष्‍टता के लिये बेजोड़ अवसर मिलेंगे।

फिल्‍म निर्माता एवं सिखया एंटरटेनमेन्‍ट की संस्‍थापक और सीईओ गुनीत मोंगा कपूर (Guneet Monga) ने कहा: “एम्‍बेसेडर की यह भूमिका मिलना सम्‍मान की बात है और मैं भारत में रचनात्‍मक उद्योगों के बीच उभरती प्रतिभा को बढ़ावा देने में सहायता करते हुए ए.आर.रहमान के पदचिन्‍हों पर रहूंगी। 2022 में बाफ्टा ब्रेकथ्रू के लिये निर्णायक मंडल सदस्‍य और उद्योग समर्थक के रूप में सेवा देने के बाद मैं आत्‍मविश्‍वास से कह सकती हूँ कि इस योजना से भारत की कुछ बेहतरीन स्‍वतंत्र प्रतिभाओं को फायदा हुआ है। बाफ्टा और नेटफ्लिक्‍स जैसे ऑर्गेनाइजेशंस जो अनोखा प्‍लेटफॉर्म दे सकते हैं, उससे मैंने कॅरियर्स में तेजी आते देखा है और मैं इस साल घरेलू प्रतिभा के आवेदनों का भंडार देखने की उम्‍मीद में हूँ।”

बाफ्टा में लर्निंग, इंक्‍लूजन और मेम्‍बरशिप के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर टिम हंटर ने कहा: “हम इस साल ब्रेकथ्रू इंडिया एम्‍बेसेडर के तौर पर गुनीत का स्‍वागत करते हुए खुश हैं। यह प्रोग्राम भारत के नये-नये रचनात्‍मक लोगों को पहचानकर उन्‍हें बढ़ावा देने के लिये है और इसे एक सफल निर्माता और फिल्‍मकार के तौर पर गुनीत की बेजोड़ प्रतिभा और उद्योग में समृद्ध विशेषज्ञता से यकीनन फायदा होगा। बाफ्टा एक विविधतापूर्ण एवं समावेशी उद्योग को बढ़ावा देने और निर्मित करने के लिये प्रतिबद्ध है, जो रचनात्‍मकता और मौलिकता का समर्थन करे और इसलिये हमें आवेदन की अंतिम तिथि को दो हफ्ते आगे बढ़ाने की भी खुशी है, ताकि इच्‍छुक लोग ज्‍यादा जानकारी लेकर आवेदन कर सकें!’’

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

नेटफ्लिक्‍स इंडिया में कंटेन्‍ट की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा: “ब्रेकथ्रू प्रोग्राम न सिर्फ भारत के उभरते रचनात्‍मक समुदाय को वैश्विक अवसर देता है, बल्कि एक अभूतपूर्व पैमाने पर आइडिया के अंतर-सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान को एक प्रोत्‍साहक वातावरण भी प्रदान करता है। हमें इस पहल के लिये अपना सहयोग जारी रखने की आशा है और हम उद्योग में प्रतिभाओं की कुशलताओं को निखारने में सहयोग देने के लिये प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे वैश्विक मंच पर अपना सबसे अच्‍छा काम और स्‍वरूप दिखा सकें।’’ (Guneet Monga)

इसके अलावा, मांग के आधार पर बाफ्टा ने बाफ्टा ब्रेकथ्रू इंडिया पहल के लिये अंतिम तिथि को दो हफ्ते आगे बढ़ाया है, जो कि अब 20 जुलाई, 2023 को भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे समाप्‍त होगी।

योग्‍यता का मापदण्‍ड कहता है कि प्रस्‍तुति के समय आवेदक 18 वर्ष से अधिक आयु के होने चाहिये, कम से कम दो वर्षों के लिये भारत के निवासी होने चाहिए और उन्हें धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना आना चाहिए। फिल्‍म, गेम्‍स और टेलीविजन में अंतर-सांस्‍कृतिक संवाद को प्रोत्‍साहित करने के लक्ष्‍य से यह प्रोग्राम ऐसे अभ्‍यर्थी चाह रहा है, जो मिलकर काम करने और यूके के पेशेवरों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा करने की इच्‍छा रखते हों और (या) यूके के दर्शकों के लिये कंटेन्‍ट बनाएं। आवेदन कैसे करें, इस पर ज्‍यादा जानकारी के लिये बाफ्टा के सहयोगी प्रतिभा वेबपेज को यहाँ देखें।

Tags: Baftabollywood newsentertainmentGuneet MongaNetflix
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In