ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 9, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

करो या मरो के मुकाबले में गुजरात के सामने उतरेगी बैंगलोर की टीम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 20, 2022
in खेल
1
बैंगलोर

मुंबई : आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 67वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की भिड़ंत टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक भिड़ंत शाम 7.30 बजे से मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेली जाएगी. आज के मुकाबले में जब आरसीबी की टीम मैदान में उतरेगी तो उसकी बस एक ही इच्छा होगी, और वो यह है कि वह किसी भी हाल में यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी रहे. मौजूदा समय में आरसीबी की टीम अपने 13 मुकाबलों में सात जीत एवं छह हार के बाद 14 (-0.323) अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर स्थित है. वहीं गुजरात की टीम जब आज के मुकाबले में मैदान में उतरेगी तो इच्छा होगी कि वह आज का मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के मुकाबलों में एक अच्छी मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ जाए. जीटी की टीम ने इस सीजन में अबतक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को 10 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है, जबकि महज तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. जीटी मौजूदा समय में 20 (+0.391) अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर स्थित है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस हेड-टू हेड रिकॉर्ड: 

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस की अबतक महज एक मुकाबले में भिड़ंत हुई है. इस दौरान जीटी की टीम को विजयश्री हासिल हुई है. दरअसल दोनों टीमें मौजूदा सीजन में ही 30 अप्रैल को ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने हुई थीं. इस दौरान आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी की टीम ने इसे तीन गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. इस मुकाबले में जुझारू बल्लेबाजी के लिए राहुल तेवतिया (43*) को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

दोनों टीमों के लिए ये खिलाड़ी साबित हो सकते हैं ‘X फैक्टर’:

मौजूदा सीजन के लिए दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं. आरसीबी की टीम को जहां आज कप्तान फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक और वानिंदु हसरंगा से आस रहेगी. वहीं जीटी की टीम शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, कप्तान हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी के भरोसे मैदान में उतरेगी.

पिच रिपोर्ट: 

आज का मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच से अबतक बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान रूप से मदद मिलती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि छोटी बाउंड्री होने की वजह से कभी-कभी बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी होते हुए नजर आए हैं. इस पिच पर रन चेज करना आसान काम नहीं है. साथ ही देखा गया है कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को यहां अबतक ज्यादा सफलता हाथ लगी है. ऐसे में आज के मुकाबले में जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला ले सकती है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड.

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग XI: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल और मोहम्मद शमी.

Tags: cricketGujarat TitansiplIPL 2022IPL BouncerRCB VS GTRoyal Challengers BangaloreSportsSports and Recreation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
CDLU

पर्यावरण शुद्धता के लिए सीडीएलयू (CDLU) में किया पौधारोपण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In