ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, September 10, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दिखा मोहम्मद शमी का कहर, कार्तिक का डंडा उड़ा गई तूफानी गेंद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 17, 2022
in खेल
0
मोहम्मद शमी

ब्रिसबेन। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को गाबा में भारत के पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान पूरे जज्बे के साथ गेंदबाजी की जिससे लगता है कि उन्होंने आस्ट्रेलिया के विरुद्ध सोमवार को होने वाले पहले अभ्यास मैच से पूर्व पूर्ण फिटनेस हासिल कर ली। कोविड-19 से उबरने के बाद ब्रिसबेन पहुंचे शमी को चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। रविवार को शमी ने कोच राहुल द्रविड़ के साथ पूर्ण सत्र में हिस्सा लिया। वह लगभग तीन महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

पहले सत्र के दौरान शमी लय हासिल करने की कोशिश करते हुए नजर आए क्योंकि उन्होंने टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली को काफी समय तक गेंदबाजी की। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के विरुद्ध आगामी अभ्यास मैच से ही उनकी मैच फिटनेस के बारे में पता चलेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि 80 प्रतिशत फिट मोहम्मद शमी भी अपने कौशल के साथ हर्षल पटेल की तुलना में अधिक प्रभावी होंगे जो पिछले कुछ समय से बिलकुल भी लय में नहीं हैं।

रविवार को नेट सत्र के दौरान दिनेश कार्तिक ने हर्षल के खिलाफ जमकर बड़े शाट खेले। कार्तिक ने हर्षल की गेंदों पर डीप मिडविकेट और स्क्वायर लेग पर आसानी से शाट खेले। शमी की गेंद पर स्कूप करने की कोशिश में कार्तिक ने अपना लेग स्टंप गंवा दिया और बंगाल के इस तेज गेंदबाज के चेहरे पर इसके बाद मुस्कान थी। लेकिन देखना यह होगा कि क्या द्रविड़ और रोहित मोहम्मद शमी को आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खिलाएंगे या दो और नेट सत्र में हिस्सा लेने के बाद न्यूजीलैंड के विरुद्ध बुधवार को आजमाएंगे।

भारतीय उपमहाद्वीप में दोनों अभ्यास मैच का सीधा प्रसारण होगा और इनसे सभी को यह स्पष्ट तस्वीर मिल जाएगी कि 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के विरुद्ध भारत किस तरह का अंतिम एकादश उतारेगा। रिषभ पंत और कार्तिक दोनों ने नेट पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम एकादश में कौन शामिल होगा, यह संभवत: दो अभ्यास मैच के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए स्पष्ट हो जाएगा। स्टैंडबाई तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर भी ब्रिसबेन पहुंच चुके हैं।

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने इससे पहले अपने घर में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को टी-20 सीरीज में हराया था। इस जीत से उनकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। भारत ने विश्व कप की तैयारियों को लेकर ही पश्चिमी आस्ट्रेलिया से दो अभ्यासी मैच खेले थे जिसमें रोहित की टीम एक में जीती थी और एक में उसे हार मिली थी। वैसे आरोन फिंच की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम अपने घर में काफी मजबूत है, लेकिन टीम हाल ही में इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हार गई थी जिसके बाद उनकी विश्व कप की तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे थे।

Tags: Australia Cricket TeamIndia vs AustraliaIndian cricket teamShami
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Terrorist

मुंबई में NIA को ई-मेल के जरिए मिली आतंकी हमले की धमकी, महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट|

4 years ago
Kumari Selja

नकारा एचपीएससी को तुरंत भंग करे गठबंधन सरकार: Kumari Selja

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

September 9, 2026
Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

September 9, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In