ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 13, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में करेंगे शपथग्रहण, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत यूपी सीएम योगी होंगे शामिल|

मुख्यमंत्री पद की जीत के बाद भूपेंद्र पटेल सोमवार यानी आज दोपहर बाद दूसरी बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 12, 2022
in राज्य
0
Bhupendra Patel

गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत| मुख्यमंत्री पद की जीत के बाद भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) सोमवार यानी आज दोपहर बाद दूसरी बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पद की दूसरी शपथ लेते ही भूपेन्द्र पटेल गुजरात की राजनीति में एक नया कीर्तिमान बनाएंगे। बीजेपी को इस बार गुजरात में रेकॉर्ड जीत मिली है।

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता भूपेंद्र पटेल सोमवार यानी आज को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम इस शपथग्रहण में मौजूद रहेंगे। आयोजन गांधीनगर में हो रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपराह्न 2 बजे नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में भूपेंद्र पटेल को शपथ दिलाएंगे।

ये भी पड़े – केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- राहुल गांधी की बातो को गंभीरता से लेने की कोई ज़रूरत नहीं|

पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।

8 दिसंबर को गुजरात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में से रेकॉर्ड 156 सीट जीती हैं। यह गुजरात के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की लगातार 7वीं जीत है।(Bhupendra Patel) कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी को 5 सीट पर जीत मिली है।

शनिवार को चुने गए थे विधायक दल के नेता

भूपेंद्र पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। शनिवार को उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

कुछ मंत्री भी ले सकते हैं शपथ

पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान पटेल को मिली थी। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि मंत्री पद के उम्मीदवारों को चुनने के लिए भाजपा में गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। पार्टी को जाति और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की कसौटी पर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि विधायक कनू देसाई, (Bhupendra Patel) राघवजी पटेल, ऋषिकेश पटेल, हर्ष सांघवी, शंकर चौधरी, पूर्णेश मोदी, मनीषा वकील और रमन पाटकर वे नेता हैं, जिनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

गुजरात में आनंदीबेन पटेल को मिलकर अभी तक पांच पटेल मुख्यमंत्री हुए हैं। चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले भूपेन्द्र पटेल पहले पाटीदार नेता हैं। राज्य में सबसे पहले पटेल मुख्यमंत्री बनने का गौरव चिमनभाई पटेल को है। छोटे सरदार कहे गए चिमनभाई पटेल को नर्मदा का नायक भी कहा जाता है। चिमनभाई पटेल के बाद बाबूभाई पटेल को गुजरात का सीएम बनने का मौका मिला। इसके बाद फिर चिमनभाई पटेल मुख्यमंत्री बने, लेकिन मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी हार्ट अटैक से असमय निधन हुआ। इसके बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने का गौरव केशुभाई पटेल को मिला। केशुभाई दो बार मुख्यमंत्री बने लेकिन लगातार नहीं बन पाए। पांचवी पाटीदार मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल बनी। वे पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं, लेकिन अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई। भूपेन्द्र पटेल (Bhupendra Patel) पाटीदार समुदाय से आने वाले पांचवें व्यक्ति हैं तो राज्य की सत्ता संभाल रहे हैं और लगातार दूसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। इनके साथ इस शपथ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे|

Tags: Bhupendra Patel will take oathBJP's landslide victory in GujaratGovernor Acharya DevvratGujaratGujarat CM Bhupendra PatelGujarat Vidhansabha ElectionNavtimes न्यूज़NTN newsPrime Minister Narendra ModiState News By NavTimes न्यूज़the oath to Bhupendra Patel at the helipad groundUP CM Yogi Adityanath
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In