• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

छपरा सोना लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, बिहार पुलिस के दो जवान गिरफ्तार; लाखों का माल भी बरामद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Chhapra

पटना। बिहार पुलिस के दो जवान गिरफ्तार: पटना (Patna) में शनिवार की सुबह बिहार विशेष सशस्‍त्र पुलिस (बीएसएपी) जवान के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। जवान की पत्‍नी ने जब पुलिस के सामने दावा किया कि उसके पति को बिना नंबर की बोलेरो से उठाया गया है, तो पटना पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया। हालांकि, शाम होते-होते इस मामले की गुत्‍थी सुलझती दिखी। इसके साथ ही सारण (Chhapra) जिले के भगवान बाजार में 60 लाख रुपए के जेवरात और पांच लाख रुपए नकद लूटने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।

बरेली के व्‍यवसायी से हुई थी लूट 

दरअसल, छपरा में उत्‍तर प्रदेश के बरेली से आए एक स्‍वर्ण व्‍यवसायी के साथ लूट की वारदात हुई थी। बताया जा रहा है कि इस कांड में बीएसएपी के दो जवान भी शामिल थे। इसी मामले में पटना के रुपसपुर थाना क्षेत्र के महुआबाग मुहल्‍ले से पुलिस की एक स्‍पेशल टीम ने बीएसएपी के जवान शशि भूषण को उठा लिया था।

अब तक दो बीएसपी जवान गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि शशि भूषण की निशानदेही पर बीएसएपी के एक और जवान पंकज सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे भी पटना से ही पकड़ा गया। उसे शनिवार की शाम रूपसपुर थाना के आनंद विहार कालोनी से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पटना के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है।

आरा में भी हुई छापेमारी 

बताया जा रहा है कि इस मामले में आरा में भी पुलिस की छापेमारी हुई है। पुलिस ने लूट का कुछ सोना बरामद भी किया है। हालांकि पुलिस अफसर इस मामले में कुछ भी बताने से फिलहाल इनकार कर रहे हैं। रविवार शाम तक पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकती है। (Chhapra)

बीएसएपी जवान के अपहरण से इनकार 

पटना (Patna) पुलिस ने बीएसएपी जवान के अपहरण की बात से पूरी तरह इनकार किया है। हालांकि पुलिस अफसर असली मामले के बारे में भी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

Tags: Chhapra CrimeChhapra NewsGold loot in Bhagwan BajarGold loot in ChhapraPatna CrimePatna Newspatna-city-crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

JSW Paints

JSW Paints के नए पिक्सा अभियान के तहत भारतीय ग्राहकों को सशक्त बनाना ही सवालिया का लक्ष्य

3 years ago
Toonsutra

एंड्रॉइड और आईओएस पर लाइव हुआ भारत का सबसे बड़ा कॉमिक और वेबटून ऐप ‘टूनसूत्र’, (Toonsutra) हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी में उपलब्ध

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)