• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 15, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती घोटाला केस में बड़ा एक्शन, दिल्ली समेत 33 ठिकानों पर CBI की ताबड़तोड़ रेड

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 13, 2022
in राष्ट्रिय
0
SI Scam

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मंगलवार को कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। भर्ती घोटाले के सिलसिले में अलग-अलग राज्यों में 33 जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। (SI Scam)

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के परिसर पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। इसके अलावा जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

इन जगहों पर मारा छापा

समाचार एजेंसी के मुताबिक, जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के अलावा गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, यूपी और दिल्ली समेत 33 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया है

33 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि भर्ती घोटाले के मामले में सीबीआई द्वारा की गई तलाशी का यह दूसरा दौर है। सीबीआई ने मामले में केस दर्ज करने के बाद 5 अगस्त को कहा था, ‘प्रशासन के अनुरोध पर जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसआई के पदों के लिए 27 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप में 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परीक्षा का आयोजन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से किया गया था।’

सीबीआई ने आगे कहा, ‘ऐसा आरोप था कि आरोपी ने जेकेएसएसबी, बेंगलुरु स्थित निजी कंपनी, लाभार्थी उम्मीदवारों और अन्य के साथ मिलकर घोटाले की साजिश रची और लिखित परीक्षा के दौरान भारी अनियमितताएं की। ये भी आरोप है कि जम्मू, राजौरी और सांबा जिलों के चयनित उम्मीदवारों का असामान्य रूप से उच्च प्रतिशत था।’ जांच एजेंसी ने कहा था कि जेकेएसएसबी ने कथित तौर पर बेंगलुरु की एक निजी कंपनी को प्रश्न पत्र की आउटसोर्सिंग में नियमों का उल्लंघन किया था।

4 जून को घोषित हुए थे नतीजे (SI Scam)

बता दें की परीक्षा के नतीजे इस साल 4 जून को घोषित किए गए थे। नतीजों के एलान के बाद परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया था।

Tags: CBIJammu Kashmir SI recruitment scamnationalnational newsnewsSI recruitment scamSub Inspector recruitment scamजम्मू-कश्मीर एसआई भर्ती घोटाला
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

लुलु माल

लुलु माल में साजिशन पढ़ी गई थी नमाज, सीसीटीवी ने खोला राज, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर लाइनहाजिर

4 years ago
जेल

‘जुगाड़’ के रास्ते भविष्य बनाने के फेर में फंसे, अब खानी पड़ रही जेल की हवा; आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

European Giants Knocked Out, Uruguay Fail to Get Out of Group Stage: FIFA World Cup 2026 Underachievers

European Giants Knocked Out, Uruguay Fail to Get Out of Group Stage: FIFA World Cup 2026 Underachievers

July 14, 2026
Philips Avent Launches Sterilizer and Dryer Premium in India to Simplify Everyday Baby Bottle Hygiene

Philips Avent Launches Sterilizer and Dryer Premium in India to Simplify Everyday Baby Bottle Hygiene

July 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)