ADVERTISEMENT
  • About Us
  • About Us
  • Advertisements
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

इंदौर में बावड़ी हादसे के बात प्रसाशन का बड़ा एक्शन, मंदिर के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, चला बुलडोज़र, जहां बावड़ी में गिरने से हुई थी 36 लोगो की मौत|

मध्य प्रदेश के इंदौर में बावड़ी हादसे पर प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन. प्रसाशन द्वारा बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई आज शुरू की|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 3, 2023
in राज्य
0
Indore-MP

मध्य प्रदेश के इंदौर में बावड़ी हादसे पर प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन. (Indore-MP) प्रसाशन द्वारा बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई आज शुरू की. स्नेह नगर में स्थित इस मंदिर में 30 मार्च को रामनवमी पर हवन के दौरान फर्श धंसने से 21 महिलाओं और दो बच्चों समेत 36 श्रद्धालुओं की बावड़ी में गिरने से मौत हो गई थी. अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए आज मौके पर नगर निगम और पुलिस का बड़ा अमला पहुंचा. जिसके बाद मंदिर के अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की गई. कार्रवाई के दौरान हंगामा या उपद्रव न हो, इसलिए भारी फोर्स भी यहां लगाई गई|

ये भी पड़े – उदयपुर में 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, फिर हत्या कर शव के किए 10 टुकड़े|

मंदिर के अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पांच से अधिक पोकलेन और जेसीबी की मदद ली गई. नगर निगम उपायुक्त, एडीम और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए चार थानों की फोर्स भी लगाई गई है. नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन ने बताया कि इस बावड़ी को पूरी तरह बंद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बावड़ी के आसपास से अतिक्रमण को हटाया गया है. (Indore-MP) साथ ही बावड़ी को जेसीबी द्वारा इसी मलबे से भरा जा रहा है. बावड़ी को पूरी तरह से बंद कर दिया जा रहा है. क्योंकि अब दोबारा इसे जीवित नहीं किया जा सकता|

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि अगर सात दिनों के भीतर इस परिसर का अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो कांग्रेस उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेगी. कमलनाथ ने हादसे में घायल लोगों से अस्पताल में जाकर मुलाकात भी की थी और पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर का दौरा भी किया था.हादसे के बाद प्रशासन ने इस मंदिर के मुख्य द्वार और बावड़ी तक पहुंचने के मार्ग को लोहे की चादर लगाकर बंद कर दिया था|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि “इंदौर में हुई दुर्घटना में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है. (Indore-MP) ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं|”

उन्होंने कहा, ‘‘दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएंगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मुआवजे की घोषणा की थी. (Indore-MP) प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और हादसे में जितने भी लोग ज़ख़्मी हुए उन सभी को 50,000 रुपये दिए जाएंगे|

Tags: Beleshwar Mahadev Jhulelal TempleBig action of the administration on Indore Templeillegal constructionIndoreMadhya PradeshMadhya Pradesh News By NavTimes न्यूज़Prime Minister's National Relief Fund (PMNRF)State Congress President Kamal Nathstepwell accident in Indore-MP
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In