ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 17, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

मोदी कैबिनेट के फैसले से छोटे किसानों को बड़ी राहत, कम अवधि के कृषि लोन पर 1.5 फीसदी ब्याज सरकार देगी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 18, 2022
in व्यापार
0
कृषि लोन

नई दिल्ली। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लघु अवधि के तीन लाख रुपये तक के कृषि लोन (Farm Loan) पर ब्याज में 1.5 प्रतिशत की सबवेंशन योजना (Subvention Scheme) को दोबारा बहाल करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद किसानों को कम दर पर कर्ज मिलता रहेगा और बैंक और वित्तीय संस्थानों पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2022-23 और 2023-2024 के लिए सरकार की ओर से यह मदद मिलेगी।

ब्याज सबवेंशन की भरपाई के लिए सरकार को बजट में अतिरिक्त 34,856 करोड़ रुपये प्रविधान करना होगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मई, 2020 में ब्याज सबवेंशन योजना को रोक दिया गया था, क्योंकि बैंक स्वयं सात पर अल्पकालिक कृषि लोन प्रदान करने में सक्षम थे। हालांकि आरबीआइ द्वारा हाल के महीनों में रेपो दर में तीन बार में 140 आधार अंकों की वृद्धि करने के बाद बैंकों को क्षतिपूर्ति करना आवश्यक है, जिससे कि वे सात प्रतिशत परकृषि लोन देना जारी रख सकें।

हास्पिटैलिटी सेक्टर को मिलेगा बिना गारंटी 50,000 करोड़ का लोन

कोरोना की वजह से प्रभावित हास्पिटैलिटी सेक्टर को सरकार ने बिना किसी गारंटी के 50,000 करोड़ रुपये का लोन देने का फैसला किया है। इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) के तहत ये लोन दिए जाएंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी के फैसले के मुताबिक उद्यमी अगले साल 31 मार्च तक इस स्कीम के तहत लोन ले सकेंगे। हालांकि, ईसीएलजी स्कीम पहले से चल रही है और इस स्कीम के तहत अब तक 3.67 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी दी चुकी है।

पिछले दो सालों से कोरोना महामारी से हास्पिटैलिटी सेक्टर का कारोबार मंदा चल रहा था, लेकिन अब एक बार फिर इस सेक्टर में तेजी आई है। इस दौरान बिना गारंटी वाले लोन की व्यवस्था से हास्पिटैलिटी सेक्टर को काफी मदद मिलेगी। वर्ष 2020 में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार ने ईसीएलजीएस के तहत एमएसएमई को बिना किसी गारंटी के लोन देने का फैसला किया था। उस समय ईसीएलजीएस के तहत तीन लाख करोड़ रुपये का फंड दिया गया था। बाद में इस स्कीम के फंड में और 1.5 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए। इस प्रकार यह ईसीएलजीएस का फंड 4.5 लाख करोड़ रुपये का हो गया था जो अब पांच लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा। इस स्कीम के तहत लिए जाने वाले लोन की पूरी गारंटी सरकार लेती है और लोन लेने के लिए उद्यमियों को कुछ भी गिरवी नहीं रखना होता है।

Tags: Anurag ThakurbizbusinessCabinet DecisionsECLGSFarm LoanHospitality SectorInterest Subvention Schemeकृषि ऋणसबवेंशन योजना
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Government

Government को कर्मचारियों की अनदेखी पड़ेगी भारी: मनमोहन समोरा

2 years ago
Today’s Horoscope 17th October 2022

Today’s Horoscope 17th October 2022 | आज का राशि फल दिनांक 17 अक्टूबर 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026
VinFast

Easy Ways to Love Your VinFast Battery: 5 Simple Habits for Peace of Mind

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In