• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Sunday, September 6, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में होगा बिहार जैसा बदलाव, Akhilesh Yadav बोले- भाजपा के सहयोगी खुश नहीं

by नवटाइम्स न्यूज़
August 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग की बेईमानी के कारण ही सपा विधानसभा चुनाव और रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव हारी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश में अब कोई भी निष्पक्ष संस्था बाकी नहीं रह गई है। सरकार दबाव डालकर इन संस्थाओं से मनमाफिक काम करा रही है। सपा मुखिया ने कहा कि अगर आयोग ने ईमानदारी से काम किया होता तो नतीजे कुछ और ही होते।

सपा चीफ अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य का पिछला विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने की अपील के साथ लड़ा था, मगर नतीजा सबके सामने है। चुनाव आयोग ने बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए।

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को वोट नहीं डालने दिया गया, जबकि आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किए गए। क्या चुनाव आयोग सो रहा था? उसने हमारी शिकायतों पर ध्यान ही नहीं दिया।

अखिलेश यादव ने बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव को सकारात्मक संकेत बताते हुए उम्मीद जताई कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प तैयार होगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार की तरह भाजपा को झटका लगेगा। यहां भी भाजपा के सहयोगी दल उससे खुश नहीं हैं और भविष्य में वे इस सत्तारूढ पार्टी से नाता तोड़ लेंगे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस तथा कई अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाना एक सकारात्मक संकेत है। अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल भी उससे खुश नहीं हैं। सहयोगी दलों को आखिर क्या मिल रहा है। एक दिन वे सभी उसका साथ छोड़ जाएंगे।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि कोरोना टीके की दूसरी डोज से जुड़े आंकड़े फर्जी हैं। अस्पतालों में दवाएं और डाक्टर नहीं हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। राज्य के चिकित्सा विश्वविद्यालय में दलाल घूम रहे हैं, मंत्री और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समीक्षा बैठकों में व्यस्त हैं।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का विकल्प तैयार करने में सपा की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार विकल्प तैयार करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस वक्त हमारा ध्यान प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने पर है। इसी साल सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। फिलहाल पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है और उसे जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

Tags: Akhilesh YadavBJPBJP Governmentlucknow-city-politicsnewsSamajwadi Party Chief Akhilesh YadavSP President Akhilesh Yadavstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bike

मनपसंद Bike न मिलने पर जयमाल के बाद लौटी बरात, सदमें में आई दुल्हन ने फांसी लगा दी जान

4 years ago
Navdeep Kamboj

किसान-मजदूर जनआक्रोश रैली होगी ऐतिहासिक: नवदीप कंबोज (Navdeep Kamboj)

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DEKA International

DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

September 6, 2026
India's EV

India’s EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

September 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)