• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 11, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home International

बिलावल भुट्टो बने पाकिस्तान के विदेश मंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, मोदी सरकार पर रहते हैं आक्रामक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 27, 2022
in International
1
बिलावल भुट्टो

बिलावल भुट्टो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री पद की शपथ ले ली। देश के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी (Arif Alvi) ने राष्ट्रपति भवन (President’s House) में एक सादे समारोह में 33 वर्षीय बिलावल को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। पहले से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रहीं थी कि पाकिस्तान की नई शहबाज सरकार के कैबिनेट में विदेश मंत्री का पद बिलावल भुट्टो को मिलेगा। अटकलें और तेज तब हो गईं जब बिलावल ने लंदन जाकर नवाज शरीफ से मुलाकात की थी।

उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले ही बिलावल ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के सुप्रीमो नवाज शरीफ से लंदन में मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान दोनों ने पाकिस्तान के राजनीतिक हालात पर चर्चा की और प्रतिबद्धता जाहिर की कि राजनीति और राष्ट्रीय हित से संबंधित सभी मुद्दों पर मिलकर काम करेंगे। दोनों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने जब भी साथ काम किया है तो बहुत कुछ हासिल किया है। 11 अप्रैल को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शहबाज शरीफ ने शपथ ली थी। उनकी गठबंधन सरकार में PPP दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कैबिनेट सदस्यों के शपथ के दौरान बीते मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल उपस्थित नहीं थे।

ईद के बाद पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ

10 साल के लिए वैध पासपोर्ट जारी होने के एक दिन बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ईद के बाद वतन लौटने की बात सामने आई है। संघीय मंत्री जावेद लतीफ ने कहा कि स्वदेश वापसी के बाद कोर्ट का सामना करेंगे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने लतीफ के हवाले से बताया कि स्वदेश वापसी के बाद अगर नवाज शरीफ गिरफ्तार नहीं होते हैं तो वह पीएमएल-एन की सभाओं का नेतृत्व करेंगे। इन सभाओं की अगुवाई पार्टी उपाध्यक्ष मरयम नवाज करने वाली थीं। उन्होंने नवाज शरीफ की बेटी मरयम के देश छोड़कर भागने की बात को अफवाह करार दिया। मंत्री ने कहा कि नवाज शरीफ के वापस आने की तारीख फिलहाल तय नहीं है, मगर वह अगले महीने आ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के 72 वर्षीय प्रमुख नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के कई केस हैं। कुछ में उनको सजा भी मिल चुकी है। नवंबर, 2019 में लाहौर हाई कोर्ट ने उन्हें अपना इलाज कराने के लिए चार हफ्ते के लिए लंदन जाने की छूट दी थी, लेकिन तब से वह स्वदेश नहीं लौटे।

Tags: Bilawal bhuttointernational newsnewsPakistanPakistan Politicsworldपाकिस्तान विदेश मंत्रीबिलावल भुट्टो जरदारी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

राकेश झुनझुनवाला

शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

4 years ago
BN

BN ग्रुप ने असली नायकों को सलाम करते हुए सिम्‍पली फ्रेश टीवी विज्ञापन के साथ अपना नया कैम्पेन ‘रखो इरादे फ्रेश’ लॉन्‍च किया

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HiLITE Group

Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group Hospitality Division

July 10, 2026
PNB MetLife

PNB MetLife Recognized Among India Top 20 Best Companies To Work For 2026

July 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)