Nitasha Sihag - युवा नेत्री निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष बना कर बीजेपी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

युवा नेत्री निताशा सिहाग (Nitasha Sihag) को जिलाध्यक्ष बना कर बीजेपी ने साधे कई समीकरण

महिलाओं युवा और हर घर तक निताशा की सक्रियता व पार्टी के प्रति समपर्णभाव से किए गए कार्यों की बदौलत मिली जिम्मेदारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 4, 2024
in हरियाणा
0
Nitasha Sihag

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें पूरे हरियाणा में पार्टी ने सिरसा जिला अध्यक्ष की कमान युवा महिला नेत्री निताशा सिहाग (Nitasha Sihag) को स्थान दिया है। इससे पार्टी ने एक तीर से कई समीकरण साधे है। भाजपा के उच्चतम संगठन की ओर से लिए गए फैसले के बाद लगभग जिला अध्यक्ष की दौड़ में बने सभी नेता भी बढ़िया महसूस कर रहे हैं। दरअसल पार्टी ने निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष बना कर जहां आम परिवार की शिक्षित और ग्राउंड से जुड़ी महिलाओं को संगठन में सम्मान का संदेश दिया है वहीं युवा वर्ग व सामाजिक तौर पर भी ध्यान में रखा गया है क्योंकि निताशा सिहाग जाट समुदाय की बहू है और वह मायके से अग्रवाल समाज से संबंधित है।

इससे जाट और नान जाट समुदायों को पार्टी ने सम्मान देते हुए अच्छा संकेत दिया है। इसके अलावा हरियाणा के अंतिम छोर पर ऐलनाबाद हलका जो इनेलो का गढ माना जाता है। यहां बेबाक नेता अभय सिंह चौटाला विधायक है और विधानसभा में सरकार के सामने खड़े नजर आते हैं। इनेलो के गढ से भाजपा पार्टी को मजबूत करने वाली निताशा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपकर मजबूत रणनीति का हिस्सा है।

बता दें इससे पहले निताशा सिहाग (Nitasha Sihag) महिला विंग की जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव के पद पर संगठन में काम कर चुकी है। निताशा एमबीए तक पढ़ी है और नशे से प्रभावित सिरसा जिले में मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की यात्रा का स्वागत करते हुए बड़ा काम किया था। वह लगातार पीड़ित शोषित और महिलाओं और बच्चों के मामले में घर पहुंच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम बड़े स्तर पर किया है।

ये भी पड़े– ग्रामीण उपभोक्ताओं की पेयजल बकाया माफी सराहनीय कदम : प्रदीप रातुसरिया (Pradeep Ratusaria)

निताशा सिहाग का अब तक का सफर -निताशा सिहाग महिला विंग जिलाध्यक्ष 2016 से दिसंबर 2020 तक रही और प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा हरियाणा एवं प्रभारी जिला फतेहाबाद 2021 से वर्तमान तक है। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति सदस्य जून 2017 से वर्तमान तक है।

इसी तरह पोहडक़ा मंडल पालक का दायित्व, जिला संयोजक, कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र में अग्रणी, ऐलनाबाद विधानसभा संयोजक, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य, धरातल पर संगठन की मजबूती के लिए जिला‌ के गांव-गांव में चूल्हे से चौपाल तक राजनीतिक अभियान, महिला मोर्चा की बैनर तले हर‌ शहर गांव-पेड़ की छांव अभियान, महिला मोर्चा के बैनर तले गांव-गांव में नशे को छोड़ो, रिश्ते जोड़ो अभियान से जनसंपर्क बढ़ाया। (Nitasha Sihag)

इस सामाजिक कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर हरियाणा सरकार ने सम्मानित किया, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ऐलनाबाद शहर में सामाजिक सहभागिता से डेढ़ माह तक लगातार सफाई अभियान व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल वूमेन फार्म में भागीदारी व दिल्ली विश्वविद्यालय में आदर्श महिला अवार्ड मिला है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

दूसरी और निताशा सिहाग (Nitasha Sihag) ने कहा कि मुझे भाजपा सिरसा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी, प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री बिप्लब देव जी व भाजपा के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष श्री नायब सैनी जी का सहृदय आभार व्यक्त करती हूं। विशेष तौर पर कहना चाहूंगी कि नई नियुक्ति की बधाई उन सभी मेहनतकश कार्यकर्ताओं को है जो सालों-साल से निरंतर कर्मठ व अनुशासित सिपाही की तरह से काम करते हुए मां भारती की उपासना में लीन हैं।

एक बूथ की कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भरोसा जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद के साथ ही विश्वास दिलाती हूं कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हरसंभव प्रयास करके मोदी-मनोहर जी के नेतृत्व में हैट्रिक लगाने में सिरसा से लोकसभा व पांचों विधानसभा में भी कमल खिलाएंगे।

साथ ही आज के दिन जरूर जिक्र करना चाहूंगी कि दूसरी पार्टियां जहां परिवारवाद से ग्रसित हैं और भाई-भतीजावाद तक सीमित हैं तो भाजपा में ही संभव है कि बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के भी एक बूथ का कार्यकर्ता कहीं तक पहुंच सकता है। इनमें मोदी-मनोहर लाल जी से लेकर जेपी नड्डा जी हों या नायब सैनी जी से लेकर जिलास्तर तक अनेक ऐसे उदाहरण हमारे सामने हैं। विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए जिला सिरसा में युवा, महिला सब मिलकर भाजपा की मजबूती के लिए काम करेंगे। (Nitasha Sihag)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: BJPdistrict presidentEquationsHaryanaNitasha SihagWomen's WingYouth Leader
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

बलि

खजाने के लिए मेरी बलि लेना चाहते थे तांत्रिक: शौच के बहाने मौके से भागे युवक ने बताई आप-बीती, पुलिस मान रही मनगढ़ंत कहानी

4 years ago
दिव्यांशी

फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप-दूसरे पर अंशिका यादव

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)