• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Monday, September 7, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही भाजपा:Kumari Sailja

एक ही महीने में घट गए 28 प्रतिशत से अधिक रोजगार के अवसर बजट कम करके धीरे-धीरे गरीबों के घर का चूल्हा बंद कर करना चाहती केंद्र सरकार

by नवटाइम्स न्यूज़
November 6, 2023
in हरियाणा
Kumari Sailja

सिरसा, // चंडीगढ़, 6 नवंबर। (सतीश बंसल )अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं हरियाणा कांगे्रस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष  कुमारी सैलजा (Kumari Sailja)  ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार गरीबों को रोजगार देने वाली मनरेगा स्कीम को बंद करने का षड्यंत्र रच रही है। इसलिए ही एक ही महीने के अंदर मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर 28 प्रतिशत से अधिक कम हो गए हैं। रोजगार घटने का कारण केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का बजट घटाना व इसके तहत कार्य न करवाना है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि सीएमआईई की रिपोर्ट से खुलासा होता है कि देश में 29 महीने बाद 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के बीच बेरोजगारी की दर 10 प्रतिशत से अधिक हो गई है। कोविड काल के बाद यह दर सर्वाधिक है। इससे पहले मई 2021 में यह 11.84 प्रतिशत थी। ताजा दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी गांवों में बेरोजगारों की संख्या बढ़ने से हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनरेगा में सितंबर में 19.53 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ था, लेकिन अक्टूबर में यह संख्या घटकर 14.03 करोड़ रह गई। यानी, एक ही महीने में रोजगार 28.16 प्रतिशत घट गया। (Kumari Sailja)

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इससे पता चलता है कि मनरेगा को साजिश के तहत बंद करने की प्लानिंग चल रही है। धीरे-धीरे बजट व रोजगार को घटाया जाएगा और गरीब परिवारों को भूखे मरने के लिए मजबूर किया जाएगा।कुमारी सैलजा ने कहा कि अक्टूबर के आंकड़े बताते हैं कि छोटी दुकानों में दिहाड़ी मजदूरों की संख्या में 1.03 करोड़ की कमी आई है। वेतनभोगी मजदूरों की संख्या भी 46 लाख कम हो गई। इसके साथ ही खेतिहर मजदूरों की संख्या में भी किसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों को रोजगार की गारंटी देने के लिए कांग्रेस ने साल 2005 में मनरेगा की शुरुआत की थी।

ये भी पड़े-हलोपा कैंप कार्यालय पर नवनियुक्त BJP state president नायब सैनी को हुआ भव्य स्वागत

इसके लागू होने के बाद से देश के करोड़ों परिवारों का जीवन यापन सुदृढ़ हुआ था। लेकिन, भाजपा की केंद्र सरकार को गरीब परिवारों का उत्थान मंजूर नहीं है। गरीब विरोधी यह सरकार मनरेगा को खत्म कर करोड़ों परिवारों का चूल्हा बंद करने पर उतारू है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की इस साजिश को स्वावलंबन के साथ मेहनत करने वाले परिवार समझ चुके हैं और आने वाले चुनाव में गरीब विरोधी केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Tags: bjp plottingKumari SailjaMNREGA
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Twitter's New Owner

ट्विटर राजस्व गिरने के लिए मस्क ने “कार्यकर्ताओं” को ठहराया दोषी

4 years ago
Handloom Hackathon

Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India’s USD 5 Billion Handloom Industry

3 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DEKA International

DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

September 6, 2026
India's EV

India’s EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

September 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)