ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी : अखिलेश यादव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
लोकसभा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मतदान प्रभावित करने के लिए तमाम अवरोध खड़े किए। स्थानीय पुलिस से सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कराया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए दबाव डाला।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से की गई शिकायतों के बावजूद निर्वाचन मशीनरी कई मतदान केंद्रों पर मूकदर्शक बनी रही। इसके बावजूद मतदाताओं ने भाजपा को हराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान में बाधा डाली गई। मतदान केंद्रों पर कब्जा करके फर्जी वोटिंग की गई। कई बूथों पर ईवीएम में खराबी पाई गई।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंदों से एक साजिश के तहत समाजवादी पार्टी के सभी बूथ एजेंटो को बाहर निकाल दिया गया। भाजपा सरकार उपचुनाव में अपनी हार से घबरा गई है। उसने मतदान प्रभावित करने के लिए रामपुर के स्वार विधानसभा क्षेत्र में सत्ता के जोर से मतदाताओं को मतदान करने से रोका। जनरोष की वजह से भाजपा अपनी डूबती नैया देखकर धांधली करने और निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव को कलंकित करने का प्रयास कर रही है। जनता पर सपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का भरोसा है।

वहीं, सपा के रामपुर शहर विधायक आजम खां कहा कि हम अपने ही वतन में कितनी जिल्लत और अपमान से जी रहे हैं, कितनी हम से घृणा की जाती है लेकिन कौन सुन रहा है। मीडिया ने भी आंखे बंद कर ली हैं। देश की बर्बादी में मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है।

वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में पुलिस द्वारा की जा रही बदसलूकी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बूथों के आगे और मुहल्लों में इतनी फोर्स लगा रखी है कि लोग डर के मारे बाहर नहीं निकल रहे हैं। पुलिस ने वोट डालने आ रही महिलाओं को थानों में बंद कर दिया है। थाने के थाने भरे हुए हैं।(लोकसभा)

आजम खां कहा कि पुलिस लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है। ऐसे में वोटिंग प्रभावित हो रही है। सड़कों पर ऐसा लग रहा है कि कर्फ्यू जैसा लगा रखा हो। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने शिकायत के सवाल पर कहा कि हमारी कौन सुन रहा है। मीडिया ने भी आंखे बंद कर ली हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि देश की बर्बादी में मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है।

Tags: Azamgarh Lok Sabha By ElectionAzamgarh Lok Sabha seatLok Sabha by-electionslucknow-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

drug addict

हकला कहकर चिढ़ाने पर नशेड़ी नाबालिक ने किया 6 वर्षीय मासूम बच्चे का क़त्ल, पहले भी कर चुका था लोगों पर हमला|

3 years ago
Electricity Rates

Delhi : दिल्ली में बढ़ी बिजली दरें, AAP मंत्री ने केंद्र पर लगाया ‘कुप्रबंधन’ का आरोप, उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होने का किया वादा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

September 25, 2026
Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

September 25, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In