ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

लोकसभा चुनावों में भाजपा (BJP) का होगा सूपड़ा साफ : कुमारी शैलजा

कांग्रेस भवन में पत्रकारों से हुई रू-ब-रू

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 30, 2024
in हरियाणा
0
BJP

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, देश के हालात बड़े विकट हो चुके हंै। सरकार की तानाशाही व कुनीतियों के कारण लोकमंत्र खतरे में है। जनता सबकुछ समझ व देख रही है। समय बदल रहा है और आगामी समय भी बदलाव से भरा होगा। लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा (BJP) का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने स्थानीय कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मीडिया देश व समाज की हर परिस्थितियों पर नजर रखता है, लेकिन आज इस सरकार ने उसे भी खत्म करने का काम किया है।

बड़े-बड़े मीडिया घरानों को खरीदकर उन्हें अपने पक्ष में कर लिया है। शैलजा ने कहा कि देश की जनता इस बात को भली भांति समझ चुकी है। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है, लेकिन इस सरकार के खिलाफ जिसने भी बोलने की हिम्मत की, चाहे वो मीडिया हो, विपक्षी दल हो या कोई अन्य किसी को भी सरकार ने नहीं छोड़ा और ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर सभी की आवाज को खामोश करने का काम किया। सरकारी एजेंसियों का सरकार ने हर जगह दुरुपयोग किया। शैलजा ने कहा कि दूसरी पार्टियों में दागदार रहे नेता भाजपा में जाते ही किस प्रकार गंगा की तरह पवित्र हो जाते हंै, ये हम सभी ने साक्षात देखा है।

ये भी पड़े– मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला (Workshop) का आयोजन

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने सत्त्ता में आने से पूर्व प्रत्येक नागरिक को 15 लाख रुपए बैंक खातों में डालने, सालाना 2 करोड़ रोजगार देने, महंगाई पर नियंत्रण से लेकर अनेक लोक लुभावने वादे किए थे, लेकिन सब जुमले ही निकले। पिछले 10 साल से ये लोग देश की जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हंै। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने जन यात्राएं की, प्रधानमंत्री से सवाल भी किए, लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। हरियाणा में सत्त्ता परिवर्तन का जो ड्रामा चुनाव से कुछ समय पहले रचा गया। सरकार को ऐसी क्या जरूरत पड़ी, सत्त्ता परिवर्तन से व्यवस्था तो नहीं बदली, सिर्फ चेहरा ही बदला। (BJP)

लोगों को सब पता है कि चेहरा भी वही है। इस ड्रामे से सरकार ने हासिल तो कुछ नहीं किया, लेकिन लोगों के सामने पार्टी की कमजोरी जरूर आ गई। सरकार के पांव हिल गए थे, नींव हिल गई थी, इसलिए सोचा था कि बदलाव ला देते हंै, कोई बदलाव नहीं आया। गठबंधन तोडऩे की बात भी दिखावा साबित हुई, क्योंकि ये कुछ समय पहले से ही तय था कि चुनाव से पूर्व गठबंधन टूटेगा। गठबंधन के दौरान जो भ्रष्टाचार चला, उसका जवाब कौन देगा। सीएम का चेहरा बदलने से जनता सवालों के जवाब नहीं मांगेगी।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

और कुछ नहीं सरकार का प्रदेश के मुख्यमंत्री से विश्वास उठ गया था। उन्होंने लोकसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी 10 की 10 सीटों पर दावा ठोकेगी और सभी सीटें बड़े अंतर से जीतेगी। कांगे्रस पार्टी के बैंक खातों को सील करने के सवाल पर शैलजा ने कहा कि इस सरकार ने अपनी तानाशाही का एक और उदाहरण पेश करते हुए आयकर विभाग के मार्फत खाते सील कर जबरन राशि निकाली, ताकि पार्टी आर्थिक रूप से कमजोर हो जाए। (BJP)

शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनाव हमेशा जनता ने लड़ा है और इस बार भी जनता पार्टी के साथ तन-मन-धन से है। चुनाव लडऩे के सवाल पर शैलजा ने कहा कि टिकट वितरण का फैसला हाईकमान करेगा और जो आदेश उन्हें मिलेंगे, उसी के अनुरूप वे चुनाव लड़ेंगी।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इस अवसर पर अतर सिंह सैनी पूर्व मंत्री, चरणजीत रोड़ी पूर्व सांसद, बलवान दौलतपुरिया पूर्व विधायक, रणधीर धीरा पूर्व विधायक, नवीन केडिया पी सीसी डेलीगेट, वीरभान मेहता, राजेश चाडीवाल पीसीसी डेलीगेट, संदीप नेहरा, संतोष बैनीवाल, लाल बहादुर ख्योवाल, रतन गेदर, करनैल सिंह, राम सिंह सोलंकी चेयरमैन, लादुाराम पूनिया, हरपाल, जग्गा बराड़, मलकीत रंधावा, कर्मजीत कौर, भोला सिंह, बलबीर खोसा, सतपाल मेहता, छोटू सहारण, जगदीश कंबोज, हरविंदर कंबोज, खेता राम, तेजभान पटवारी, कुणाल खोड, सुरजीत भावदीन, दलीप नेजिया, मांगेराम सरपंच, सुभाष सरपंच सहित अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। (BJP)

Tags: BJPHaryanaKumari SeljaLok Sabha Elections
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

drug addict

हकला कहकर चिढ़ाने पर नशेड़ी नाबालिक ने किया 6 वर्षीय मासूम बच्चे का क़त्ल, पहले भी कर चुका था लोगों पर हमला|

3 years ago
Electricity Rates

Delhi : दिल्ली में बढ़ी बिजली दरें, AAP मंत्री ने केंद्र पर लगाया ‘कुप्रबंधन’ का आरोप, उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होने का किया वादा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

September 25, 2026
Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

September 25, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In