• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 21, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

प्रेमी की हत्या, फंदे पर लटकी मिली प्रेमिका

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
प्रेमिका

बलरामपुर। प्रेमिका: देवीपाटन गांव में प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। शनिवार की देर रात गांव के दक्षिण आम के बाग में गोरखनाथ चौहान का शव पड़ा मिला। रविवार सुबह सात बजे उसी बाग में प्रेमिका उषा का शव आम के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटका पाया गया।

मृतक गोरखनाथ की बहन संजू देवी ने भाई की मौत को हत्या बताया है। कहा है कि प्रेम प्रसंग में उसके भाई की हत्या हुई है। जबकि पुलिस दोनों की मौत हो प्रेम प्रसंग में आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।

नगर से सटे देवीपाटन गांव में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी मंदिर स्थित है। गांव की आबादी करीब दो हजार है। शनिवार की रात गांव में जन्माष्टमी की पूजा चल रही थी। गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर नई देवी माता का मंदिर है। बगल में ही आम का बाग लगा हुआ है

देवीपाटन निवासिनी संजू देवी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे गांव की ही ऊषा देवी कार्यक्रम स्थल पर दौड़ती हुई पहुंची। वहां मौजूद लोगों को बताया कि संजू के भाई गोरखनाथ चौहान को कुछ लोग आम के बाग में पीट रहे हैं। उसने गोरखनाथ की जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाई, लेकिन कोई वहां नहीं गया।

इस बात की जानकारी गोरखनाथ के पिता झगरू व परिजनों को दी गई। पिता झगरू व गांव के अन्य लोग रात 11 बजे बाग में पहुंचे। वहां गोरखनाथ अचेत अवस्था में पड़ा था। ऊषा(प्रेमिका) उसके सीने से लिपटकर रो रही थी। ग्रामीणों की मदद से गोरखनाथ को घर लाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस बात की जानकारी गांव के अन्य लोगों को नहीं दी गई। रविवार की सुबह आम बाग में शौच करने गए ग्रामीणों ने देखा कि ऊषा का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे पेड़ की डाल से लटक रहा था। पुलिस शव को थाने ले आई।

जन्माष्टमी में घर आया था गोरखनाथ : संजू का आरोप है कि उसके भाई गोरखनाथ व ऊषा(प्रेमिका) के प्रेम प्रसंग की जानकारी घर वालों को थी। दोनों परिवारों के बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। तंग आकर झगरू ने गोरखनाथ को बाहर कमाई के लिए भेज दिया था। वह अभी 10 दिन पूर्व जन्माष्टमी मनाने घर लौटा था।

शनिवार रात लोगोंं ने मौका देखकर उसकी हत्या कर दी। संजू ने बताया कि उसके गले में एक तरफ लाल निशान था। मौके पर एक लाठी पड़ी थी। प्रतीत होता है कि गोरखनाथ के गले को लाठी से दबाकर मार दिया गया है।

चुप्पी साधे हैं ग्रामीण : घटना के बावत ग्रामीण मुंह खोलने से कतरा रहे हैं। कुछ लोगों ने दबी जुबान से गोरखनाथ व ऊषा देवी के बीच प्रेम प्रसंग एवं देनों परिवारों के बीच कई बार विवाद होने की बात स्वीकार की। जब पुलिस ने ऊषा के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया तो उसके पिता राम कुमार ही साथ थे। उसके दो भाई देखने तक नहीं आए थे।

गोरखनाथ का मोबाइल भी नहीं मिला है। वह घर से जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने की बात कहकर निकला था। गांव में ही पुलिस चौकी है। वहां के प्रभारी अनिल दीक्षित को रात में घटना की जानकारी नहीं हो सकी। चौकीदार ने भी उन्हें कुछ नहीं बताया। इस प्रकरण पर पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है।

पीएम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस : प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर सिंह का कहना है कि गोरखनाथ व ऊषा देवी के बीच प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है। घर वाले इसके विरोध में थे। दोनों ने आम के वृक्ष से फांसी लगाकर जान दी है। इस प्रकरण में हत्या की बात सामने नहीं आई है। अभी तक दोनों परिवारों से कोई तहरीर नहीं मिली है। एसपी राजेश कुमार सक्सेना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Tags: Balrampur crime # balrampur newscouple killed in balrampurcrimeLovers killedLucknowlucknow-city-crimemurder in love affairnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Team BKE

टीम बीकेई ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार से करवाया फसलों का निरीक्षण|

3 years ago
Nimbus Group

Nimbus Group Hosts Women's Day Event with Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors

4 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

July 21, 2026
Chennai's World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

Chennai's World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

July 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)