• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 12, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

उसरी चट्टी हत्याकांड: बृजेश सिंह से नहीं हो सकी जिरह, मिली अगली तारीख

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बृजेश सिंह

गाजीपुर। जिले में गैंगवार की लगभग दो दशक पुरानी वारदात मंगलवार की सुबह ताजा उस समय हो गई जब बृजेश सिंह एमपी- एमएलए कोर्ट में पेश हुए। वारदात का वह दौर लोगों के जेहन में ताजा हो उठा जब बृजेश सिंह के कदम अदालत परिसर में पड़े। प्रदेश के इस चर्चित मामले को लेकर अदालत परिसर में कड़ी चौकसी के साथ ही सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक चौबंद कर दी गई। चप्‍पे- चप्‍पे पर पहरा और सतर्क खाकी की निगाहें लग गईं। दोपहर तक परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा।

अदालत ने दी नई तारीख : गाजीपुर जिले में इस बहुचर्चित उसरी चट्टी कांड के आरोपित बृजेश सिंह मंगलवार को भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच एमपी- एमएलए की अदालत में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी और अगली तिथि 29 अगस्त नियत कर दी गई। इस दौरान सुरक्षा को लेकर अदालत परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

यह थी वारदात : 15 जुलाई 2001 को मुख्तार अंसारी अपने निर्वाचन क्षेत्र मऊ जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे उसरी चट्टी पर उनके काफिले पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने स्वचलित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें मुख्तार अंसारी के गनर की मौके पर ही मौत हो गई थी। हमलावर पक्ष की ओर से भी एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी। इस दौरान मुख्तार अंसारी के साथ चलने वाले हमराहियों को भी चोट आई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी ने बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को नामजद करते 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

विवेचना के बाद कार्रवाई : इस मामले में विवेचना उपरांत पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया। इसमें से दो आरोपितों की प्रकरण के विचारण के दौरान मौत हो गई। इसी मामले में बृजेश सिंह को मंगलवार को कोर्ट में पेश होना पड़ा था। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस के साथ ही आसपास थानों की पुलिस व एक प्लाटून पीएसी के जवान तैनात थी। कचहरी परिसर को चारों तरफ से बैरिकेट कर दिया गया था। शहर के प्रत्येक चौराहे पर पुलिस के जवान सुरक्षा कारणों से तैनात किए गए थे।

Tags: Brijesh Singh in courtBrijesh Singh in GhazipurMafiya Brijesh SinghnewsstateUsri Chatti casevaranasi-city-crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

PM Modi Residence

पीएम मोदी के आवास के ऊपर देखा गया एक ड्रोन, जो ‘नो फ्लाई जोन’ में आता है, जांच शुरू|

3 years ago
Sri Lanka

Sri Lanka ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, रविवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 11, 2026

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)