ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में गिराई गई मंदिर की दीवार, पूरे गांव में पीएसी तैनात, चौकी प्रभारी व दो सिपाही लाइन हाजिर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
दीवार

गोरखपुर। गोरखपुर में शुक्रवार को बड़ी घटना होते-होते बची। आपसी विवाद के बाद हुए बवाल में एक पक्ष ने मंदिर की दीवार गिरा दी। दोनों पक्ष काे शांत कराने के बाद पुलिस थाने लौट आयी। मारपीट, पथराव के बाद एक पक्ष ने मंदिर की दीवार गिरा दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने लापरवाही में चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर, गोरखपुर में पुल‍िस ने संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से न‍िगरानी शुरू कर दी है।

यह है मामला

मानबेला गांव में रहने वाले निषाद एवं कपाड़िया परिवार के बीच वर्चस्व को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। 15 मई को गांव के महादेव की लड़की की शादी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को जेल भी भेजा था। इसी रंजिश में दोनों पक्ष में मारपीट हाे गई। गांव में पहुंची चिलुआताल पुलिस दोनों पक्ष को समझाने के बाद लौट आयी। इस बीच दोनों पक्ष के लोग फिर आमने सामने आ गए। मारपीट के बाद हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष ने मंदिर की दीवार गिरा दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी

घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ एसएसपी डा. विपिन ताडा, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व सीओ कैंपियरगंज पहुंच गए। लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने फर्टिलाइजर चौकी प्रभारी आशीष सिंह व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। निषाद पक्ष के प्रदीप की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने मारपीट, बलवा व धमकी देने व कपाड़िया पक्ष के अनिल की तहरीर पर बलवा, मारपीट, धमकी व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।सीओ कैंपियरगंज मामले की विवेचना कर रहे हैं।

अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार : दो साल से फरार अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के शांगली जिले में ताशगांव, वस्तवड़े का रहने वाला किरन प्रकाश राघाट के शेषपुर में रहता था। दो साल पहले उसने एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका था। कई बार गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली थाने की टीम शांगली जिले में गई लेकिन पकड़ा नहीं गया। एसएसपी ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Tags: gorakhpur-city-crimenewsOutpost in-charge in Gorakhpurstatestone pelting in gorakhpurTemple wall demolished in Gorakhpur
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Tanmay

बोरवेल में फसे ‘तन्मय’ का रेस्क्यू ओप्रशन अभी भी जारी, 60 घंटे से अधिक समय से फसा है बच्चा |

4 years ago
Galgotias University

Noida : रविवार देर रात नॉएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में लगी आग, फूड कोर्ट जलकर हुआ खाक|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

October 28, 2026
VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

October 28, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In