• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 12, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: उपद्रवियों के घर पर चला bulldozer, 64 को भेजा जेल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
bulldozer

सहारनपुर। Bulldozer: जुमे की नमाज के बाद घंटाघर, नेहरू मार्केट और मोरगंज में बवाल करने वाले 64 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि बवाल करने वालों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। उधर, दो फरार आरोपितों के घर पर पुलिस ने बुलडोजर(bulldozer) चलवाया।

शनिवार को बाजार में कम रही भीड़

शुक्रवार को हुए बवाल के बाद शनिवार को नेहरू मार्केट व मोरगंज का बाजार सुबह से खुल गया था, लेकिन अन्य दिनों के मुकाबले बाजार में भीड़ कम थी। बाजारों की सुरक्षा के लिए एसएसपी ने सुबह से ही फोर्स तैनात कर दी थी। खुद डीआइजी प्रतींदर सिंह ने फोर्स के साथ बाजारों में गश्त की। इस दौरान डीआइजी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह बिना किसी के डर के दुकानें खोलें। पुलिस उनकी सुरक्षा करेगी। इस दौरान व्यापारियों ने डीआइजी को बताया कि जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों को वह अच्छी तरह से पहचानते हैं, लेकिन शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए कई अनजान लोग आए थे। वह कौन थे और कहां से आए थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बवाल के फरार दो आरोपित 62 फुटा रोड निवासी मुज्जमिल और खाताखेड़ी निवासी अब्दुल वाकिर के घर पर बुलडोजर(bulldozer) चलाया गया है।

रातभर पड़ती रही दबिश, कई ने शहर छोड़ा

पुलिस अभी तक 150 बवालियों को चिह्नित कर चुकी है। इनमें से 64 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। चिह्नित बवालियों की धरपकड़ को पुलिस ने रातभर दबिश दी। कई बवाली शहर छोड़कर भाग गए हैं। इनकी तलाश में एसएसपी ने दो टीमों को उत्तराखंड और हरियाणा भेजा है।

आल इंडिया माइनारिटी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन एक रुपये में लड़ेगा केस

जेल भेजे गए आरोपितों के पक्ष में आल इंडिया माइनारिटी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन आ गई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अली ने कहा कि जेल भेजे जा रहे अधिकांश लोग निर्दोष हैं। सभी के केस लड़ने के लिए एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं का एक पैनल बनाया है। यह पैनल केवल एक रुपये में अदालत में केस लड़ेगा।

इनका कहना है..

64 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। सभी आरोपितों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। कुछ लोग फरार है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

-आकाश तोमर, एसएसपी।

Tags: meerut-city-crimenewsRuckus In SaharanpurSaharanpur violencestateStrict action on riotsUproar In Saharanpur
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Ranjit Singh

बिजली मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Singh) ने किया जोधपुरिया, शेखुपुरिया, धोतड़ आदि गांवों का दौरा

3 years ago
Hair Serum

Hair Serum लगाने से मिलते हैं कमाल के फायदे, ये है इसे लगाने का सही समय और तरीका

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 11, 2026

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)