ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

प्रयागराज ह‍िंसा के मास्‍टरमाइंड जावेद के मकान पर चला बुलडोजर, घर से म‍िले पीएफआई के झंडे और आपत्‍त‍िजनक साह‍ित्‍य

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
जावेद

लखनऊ। जावेद: उत्‍तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद ह‍िंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया क‍ि ह‍िंंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आज प्रयागराज में ह‍िंंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पर भारी संख्‍या में पुल‍िस फोर्स की मौजूदगी में पीडीए ने बुलडोजर की कार्रवाई की। ज‍िसके तहत उसके मकान के अवैध ह‍िस्‍से का ध्‍वतीकरण क‍िया गया। इस दौरान जब अध‍िकारी जावेद के मकान में गए तो अंदर से पीएफआई के झंडे और आपत्‍त‍िजनक साह‍ित्‍य भी म‍िला। अब पुल‍िस इसकी जांच में जुट गई है।

प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से अब तक 304 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास पर विध्वंस नोटिस लगाया है और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है। क्योंकि यह अवैध रूप से निर्मित है। आज पीडीए ने जावेद के अवैध रूप से निर्मित घर पर बुलडोजर चलाया।

दोपहर करीब 1 बजे के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान पहले से ही तैनात कर दिए गए थे। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सुगबुगाहट से अटाला और नुरुल्लाह रोड पर खलबली मची हुई है। बता दें क‍ि ह‍िंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पीडीए ने ध्‍वस्‍तीकरण का नोट‍िस पहले ही चस्‍पा कर द‍िया था।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निलंबित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी पर कल जुमा की नमाज के बाद प्रदेश के कई शहरों में विरोध के बाद अभी तक कुल 304 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्‍य आरोप‍ितों को पकड़ने के ल‍िए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा और आगजनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा था कि समाज के अराजक तत्वों और हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रयागराज के साथ अन्य जिलों में पुलिस ने शुक्रवार से ही धरपकड़ तेज कर दी गई थी, आज कार्रवाई को और तेज कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई व जगह-जगह पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलों में पुलिस ने पथराव, आगजनी तथा बवाल के मामलों में सीसीटीवी की फुटेज निकालकर लोगों की पहचान प्रारंभ की और अब तक 304 लोगों की पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश भर में पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

जिलों में अब भी पीएसी, पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें मौके पर तैनात हैं। किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है और धर्मगुरुओं से भी लगातार बातचीत जारी है। उपद्रव वाले जिलों में जिला के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार शासन के निर्देश पर अमल कर रहे हैं।

Tags: CM Yogi Adityanathlucknow-city-politicsnewsstateup newsUP Police Strict On NuisanceViolence After Juma NamazViolence in UP
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Actress Athiya Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का आज 30वां जन्मदिन हैं, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को अपनी ज़िंदगी मानते हुए बेटी को ख़ास अंदाज़ में किया बर्थडे विश.

4 years ago
पिटबुल

पिटबुल के हमले में महिला की मौत के बाद लखनऊ नगर निगम की एडवाइजरी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In