• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 29, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

फर्जी दस्तावेज बनाकर सिनेमा घर के मालिक से ही कर दी सिनेमाघर की डील, शातिरों के प्लान का हुआ पर्दाफाश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 15, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
सिनेमा

देहरादून: फर्जी एग्रीमेंट से राजपुर रोड स्थित छायादीप सिनेमा की जमीन बेचने की कोशिश करने वाले चारों आरोपितों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित जमीन के असली मालिक की ओर से भेजी गई टीम से ही जमीन का सौदा कर रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपितों को एक होटल से गिरफ्तार किया, जिन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

धारा चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने बताया कि राजपुर रोड स्थित छायादीप सिनेमा हाल वाली संपत्ति डिफेंस कालोनी नई दिल्ली निवासी तनमीत सिंह के नाम है, जबकि संपत्ति पर कब्जा किसी और का है। तनमीत सिंह ने संपत्ति की देखरेख करने के लिए कर्मचारियों को रखा हुआ है। इसी बीच तनमीत सिंह को सूचना मिली कि क्लेमेनटाउन निवासी रविंदर सिंह, आवास विकास कालोनी जिला सहारनपुर निवासी संदीप कुमार जैन, गणेशपुर रुड़की निवासी लक्ष्मी चंद और सेक्टर 143 नोएडा निवासी सुधीर पोखरियाल फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति को बेचना चाह रहे हैं।

एक बड़े होटल में चल रही थी दोनों पार्टियों की डील

आरोपितों ने यह अफवाह फैलाई थी कि तनमीत सिंह अब काफी बुजुर्ग हो चुके हैं जोकि चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनका 50 लाख रुपये में जमीन बेचने का एग्रीमेंट हो चुका है, जिसमें तनमीत सिंह ने कहा है कि जमीन 13 करोड़ रुपये में बेच दो। आरोपितों ने जो पार्टी इस समय संपत्ति पर काबिज है, उसके साथ भी एक फर्जी एग्रीमेंट बनाया कि तनमीत सिंह के साथ उनका कोई विवाद नहीं है।

आरोपितों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए तनमीत सिंह ने अपने ही कुछ परिचितों को ग्राहक बनाकर भेजा। बुधवार को राजपुर रोड एक बड़े होटल में दोनों पार्टियों की डील चल रही थी। आरोपितों ने पार्टी से यहां तक कि जिस समय संपत्ति की रजिस्ट्री होगी उस समय तनमीत सिंह उपस्थित हो जाएंगे। इसी दौरान पहु़ंच शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित रविंदर सिंह, संदीप कुमार जैन, लक्ष्मी चंद और सुधीर पोखरियाल को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: crime in dehradunDehradun crimedehradun policedehradun-city-crimenewsstateUttarakhand Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

City Model Sanskriti Senior Secondary School

City Model Sanskriti Senior Secondary School में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया ।

3 years ago
Today’s Horoscope 29th November

Today’s Horoscope 29th November 2023 |आज का राशि फल दिनांक 29 नवंबर २०२३

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

July 28, 2026
fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

July 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)