ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पुलिस अधीक्षक ने नशे के खिलाफ अभियान (Campaign) में सराहनीय योगदान के लिए सरपंचों तथा अन्य लोगों को सम्मानित किया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 10, 2024
in हरियाणा
0
Campaign

किसी भी अभियान (Campaign) की संपूर्ण सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। पुलिस तथा जनता एक दूसरे के पूरक है तथा एक दूसरे के बेहतर सहयोग से ही नशे जैसी बुराई पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। उक्त विचार जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सराहनीय सहयोग देने वाले सरपंचों तथा अन्य लोगों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करने के दौरान व्यक्त किए।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इस अवसर पर कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं, परंतु इस अभियान को सफलता के शिखर तक ले जाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अग्रणी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस जहां लगातार नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है, वहीं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशे जैसी बुराई के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है, जिसके काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

ये भी पड़े– मैं बड़ी होकर अधिवक्ता बनना चाहती हूं, ताकि लोगों को न्याय दिला सकूं : मंजू बाला (Manju Bala)

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें शिक्षा एवं खेलों के प्रति अग्रसर करने के लिए लगातार जिला पुलिस की ओर से गांव दर गांव कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं तथा आमजन को नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक  विक्रांत भूषण ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान (Campaign)  से प्रभावित होकर जहां युवा खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं  वहीं काफी युवा अभियान से प्रभावित होकर नशा छोड़ने के लिए भी आगे आए हैं, जिनका स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इलाज करवाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जन के सहयोग से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत जिला पुलिस के सभी गांवो को कवर किया जाएगा तथा खेल गतिविधियां आयोजित कर कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में ग्राम पंचायते, सामाजिक संस्थाएं, युवा क्लब तथा आमजन अपनी और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि पूरी तरह से नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इस अवसर पर उपस्थित सरपंचों तथा अन्य लोगों से कहा कि नशा बेचने वालों का पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए तथा कोई भी समाज का व्यक्ति उनकी पैरवी ना करें। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि शीघ्र ही सभी ग्राम पंचायतो से संपर्क कर पुलिस लाइन में युवाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवा कर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। (Campaign)

उन्होंने इस अवसर पर सरपंचों तथा अन्य लोगों से आह्वान किया कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए निःसंकोच होकर पुलिस को सुचना दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर उपस्थित सरपंचों तथा उपस्थित अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण को पूरा विश्वास दिलाया कि नशे के खिलाफ चलाई जारी मुहिम में वे जिला पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: campaignContributionDrugsHaryanaHonoredSarpanchesSuperintendent of Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Sports

खेल (Sports) को जीवन का हिस्सा बनाएं: डा. सुधांशु गुप्ता

3 years ago
HDFC

SBI और BOB के बाद अब HDFC ने भी बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, ग्राहकों को देनी होगी बढ़ी हुई EMI, जानिए कितना बढ़ गया जेब पर बोझ

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

September 24, 2026
Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

September 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In