ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य पंजाब

मोहाली में बदमाशों ने दिया बड़े वारदात को अंजाम हवाई फायर कर 4 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर की कार कि चोरी

मोहाली में देर रात कार लूट की घटना हुई है। बदमाश गन प्वाइंट पर युवक से गाड़ी लूटकर फरार हो गए।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 24, 2022
in पंजाब
0
Car robbed at gun point

Car robbed at gun point: पुलिस ने गाड़ी को सरहिंद के पास से बरामद किया है। मोहाली में कार लूट की 3 दिन में दूसरी घटना हुई है। दो दिन पहले टैक्सी ड्राइवर से उसकी कार लूट की घटना हुई थी। ताजा मामला सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट के साथ हीरो होम्स सोसायटी में हुआ है।

मोहाली में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैं। शहर में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। मोहाली पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद क्राइम का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। जिले में लूट, स्नैचिंग, मारपीट, मर्डर और अन्य अपराधिक घटनाएं रोजाना हो रही है। ताजा मामला कार लूट का सामने आया है।

ये भी पड़े – सवालों के साथ तैयार खड़ी 5 मनोविज्ञानियों की टीम, आज हो सकता है आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट

मोहाली में देर रात कार लूट की घटना हुई है। बदमाश गन प्वाइंट पर युवक से गाड़ी लूटकर फरार हो गए। लूट की यह घटना बुधवार-वीरवार रात दो बजे के करीब मोहाली के सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट के पास हीरो होम्स सोसायटी के सामने हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोहाली (Car robbed at gun point) पुलिस ने छानबीन की तो गाड़ी वीरवार सुबह घटनास्थल से आगे सरहिंद में मिली है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक अरशद ने बताया कि वह हीरो होम्स सोसायटी में रहता है। उसने आनलाइन कार कंपनी से टोयटा की ग्लैंजा रेंट पर बुक की थी। वह गाड़ी से हिमाचल घूमने जा रहा था। उसने बुधवार को कंपनी से गाड़ी ली और रात को हिमाचल के लिए अभी निकला ही था कि सोसायटी के पास ही होंडा सिटी में चार युवक आए और उसकी गाड़ी को रोक दिया। युवकों के पास पिस्टल थी। पहले उन्होंने हवाई फायर किए फिर बंदूक उसपर तान दी। बदमाशों ने उसे ड्राइवर सीट से धक्का देकर बाहर निकाला और दो बदमाश उसकी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए जबकि दो युवक होंडा सिटी में सवार होकर मौके से भाग निकले।

इसके बाद उसने तुंरत पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अरशद के बयान दर्ज कर जांच शुरू की तो लुटी हुई ग्लैंजा कार सरहिंद के पास वीरवार सुबह बरामद हुई। गाड़ी सुनसान इलाके में छोड़ बदमाश फरार हो गए थे। बता दें कि सेक्टर-88 स्थित कोर्ट कांप्लेक्स के (Car robbed at gun point) पास पूरब अपार्टमेंट के आसपास का एरिया सुनसान रहता है। रात में वहां पुलिस की गस्त भी नहीं होती। इस वजह से इस एरिया में लूट की ज्यादा घटनाएं होती हैं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

बता दें कि इससे दो दिन पहले भी खरड़ एरिया में टैक्सी चालक से उसकी गाड़ी लूट की घटना हुई थी। चार बदमाशों ने कैब बुक करने के बाद चालक को बंधक बनाकर कार लूटी थी। (Car robbed at gun point) बदमाश उसे फगवाड़ा तक ले गए और वहां गाड़ी से धक्का देकर उसकी कार लेकर फरार हो गए थे। अभी तक पुलिस गाड़ी को ढूंढने के साथ बदमाशों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।

Tags: 4 miscreants fired in the airassaultCar robbed at gun pointCrime news By NavTimes न्यूज़Hero Homes Society along with Purba Apartment located in Sector-88.Kharar AreaLootmohalimurder and other criminal incidents in the districtNav TimesNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPhagwarapolice control roompunjabsirhindSnatchingvictim youth Arshad
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 20th May 2023

Today’s Horoscope 20th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 20 मई 2023

3 years ago
Blood Donation

विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ज़िला शाखा मोहाली ने मिलकर मार्केट फेज 3बी2 में Blood Donation का आयोजन किया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In