• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 23, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

माफिया राजन तिवारी पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
राजन तिवारी

गोरखपुर। माफिया व पूर्व विधायक राजन तिवारी ने कचहरी से जेल जाते समय पुलिसकर्मियों को गाली दी थी।विरोध करने पर जेल से छूटकर आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस की गाड़ी के पीछे चल रहे माफिया के समर्थकों ने सिपाहियों के रोकने पर धक्का मुक्की कर ली थी।अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने माफिया राजन तिवारी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व सिपाहियों को धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

कैंट थाने में तैनात सिपाही जय प्रकाश यादव, शरद, सौरभ व सुजीत ने थाना प्रभारी को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 18 अगस्त की शाम को गगहा के सोहगौरा निवासी राजन तिवारी हाल मुकाम तारामंडल, खोराबार को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार ले जा रहे थे। कचहरी से निकलते ही राजन तिवारी उन लोगों को गाली देने लगा। विरोध करने पर कहने लगा कि तुम लोग मुझे जेल ले जा रहे हो, निकलने के बाद किसी को छोडूंगा नहीं। सरकारी वाहन के आगे-पीछे माफिया राजन तिवारी के समर्थक चल रहे थे। विरोध करने पर हाथापाई करने पर उतारु हो गए। सभी पुलिसकर्मियों को डराने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे थे।

मुकदमे में रिमांड लेगी कैंट थाना पुलिस

पुलिसकर्मियों को धमकाने के मामले में कैंट थाना पुलिस माफिया राजन तिवारी को रिमांड पर लेगी।कैंट थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद ही शासन के निर्देश पर राजन तिवारी को शनिवार की सुबह सेंट्रल जेल फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) शिफ्ट कर दिया गया था। सीसी कैमरा फुटेज की मदद से कचहरी से जेल जाते समय पुलिस वाहन के आगे पीछे चलने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित कर रही है।

यह है मामला

उत्तर प्रदेश की 61 माफिया की सूची में शामिल बिहार के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजन तिवारी के खिलाफ 15 मई 1998 में कैंट थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। उसके अलावा दाउदपुर निवासी श्रीप्रकाश शुक्ल, मोहद्दीपुर निवासी अनुज सिंह, संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के जोरवा निवासी आनंद पांडेय को भी आरोपित बनाया गया था। राजन को छोड़ अन्य आरोपितों की मौत हो चुकी है।बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के गोविंदगंज में रहने वाला माफिया राजन के 17 साल से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। तलाश में जुटी कैंट थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को नेपाल भाग रहे राजन को रक्सौल बार्डर, लक्ष्मीपुर टावर के पास से गिरफ्तार किया था।

पूर्व विधायक माफिया राजन की अब सम्पत्ति खंगाल रही पुलिस

बेनामी संपत्ति का विवरण जुटा रही पुलिस

राजन तिवारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस व राजस्व विभाग की टीम माफिया की नामी और बेनामी सम्पत्ति का विवरण जुटा रही है।दो दिन से चल रही जांच में अभी तक राजन के नाम से कोई संपत्ति नहीं मिली है। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि राजन तिवारी के नाम पर जिले के कुछ लोग प्रापर्टी डीलिंग कर रहे हैं। जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संपत्ति का विवरण मिलने के बाद पुलिस उसे जब्त कराएगी।

जेल जाते समय पुलिसकर्मियों को माफिया राजन तिवारी ने धमकी दी थी। सिपाहियों के प्रार्थना पत्र पर कैंट थाना पुलिस ने माफिया के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। – कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी

Tags: case registered against Rajan Tiwarigorakhpur newsGorakhpur Top NewsMafia Rajan TiwariRajan tiwari threats to policethreats to kill policeTop gorakhpur newsTop uttar pradesh news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Palampur

Palampur में हिमाचल को मिला अपना पहला विज्ञान केंद्र, पढ़िए पूरी खबर

4 years ago
तमंचा

तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Fortis Hospital

Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

June 23, 2026
Kody Technolab

Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

June 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)