• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

CBI ने CDSCO के जॉइंट ड्रग कंट्रोलर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, इंजेक्शन के तीसरे चरण के ट्रायल में छूट का किया था वादा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 21, 2022
in राष्ट्रिय
0
CBI

नई दिल्ली : सीबीआइ(CBI) ने सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) के ज्वाइंट ड्रग्स कंट्रोलर एस ईश्वर रेड्डी को सोमवार को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। रेड्डी पर बायोकान बायोलाजिक्स के डायबिटीज इंजेक्शन की अनुकूल प्रविष्टि देने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। बताया गया है कि इस लेन-देन की जानकारी मिलने के बाद सीबीआइ की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें बिचौलिये के साथ ही रेड्डी को हिरासत में ले लिया गया। यह किरण मजूमदार शा की अगुवाई वाली बायोकान की सहयोगी कंपनी है। आरोप है कि रेड्डी ने डायबिटीज इंजेक्शन की अनुकूल रिपोर्ट देने के लिए नौ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस बारे में बायोकान के प्रवक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया है।

कई लोगों पर आपराधिक मुकदमा कराया गया दर्ज

सीबीआइ(CBI) ने रेड्डी और सिनर्जी नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिनेश दुआ के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त इस मामले में एक अन्य कंपनी बायोइनोवैट रिसर्च सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक गुलजीत सेठी, बायोकान बायोलाजिक्स लिमिटेड बेंगलुरु के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट एल प्रवीण कुमार सहित एक सहायक ड्रग इंस्पेक्टर अनिमेष कुमार के खिलाफ भी विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीबीआइ ने की कई जगहों पर छापेमारी 

जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि कुछ निजी कंपनियों के लोग अधिकारियों पर अपने इंजेक्शन के तीसरे चरण के ट्रायल को न होने देने के लिए दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए रिश्वत के रूप में बड़ी राशि देने की कोशिश की जा रही है। सीबीआइ ने इस संबंध में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पटना, बेंगलुरु सहित 11 स्थानों पर छापेमारी की है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘चरण 3 क्लिनिकल परीक्षण एक फार्मा उत्पाद की सुरक्षा का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण नियामक तंत्र है। उन्हें बंद करने के किसी भी प्रयास के गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा परिणाम हो सकते हैं।’ सीबीआई ने आरोप लगाया है कि बायोकान बायोलाजिक्स के नियामक कार्य को बायोइनोवेट रिसर्च सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के गुलजीत सेठी द्वारा देखा जाता था।

सीबीआई(CBI) प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘सीबीआई ने जाल बिछाया जिसमें सीडीएससीओ के जेडीसी को दिल्ली की एक निजी कंपनी के निदेशक से चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। उक्त निदेशक को भी पकड़ा गया।’ उन्होंने कहा कि सीबीआई ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पटना और बेंगलुरु में 11 स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज और लेख बरामद हुए।

Tags: CBICBI CorruptionCBI newsClinical Trail in indiaJoint Drugs Controllernationalnational newsnews
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

New Photoshoot of Malaika

बॉलीवुड अभिनेत्री Malaika Arora का नया अंदाज़ देख, फैंस हुए मदहोश,

4 years ago
Kumari Selja

गलती सरकार की और खामियाजा भुगत रहे हैं किसान:Kumari Selja

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CGH Earth Wellness

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

July 14, 2026
Kiro

For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

July 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)