ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

गृह मंत्रालय के FCRA डिवीजन के अधिकारियों और NGO के खिलाफ CBI ने 40 जगहों पर की छापेमारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 11, 2022
in राष्ट्रिय
0
FCRA

नई दिल्ली: एफसीआरए(FCRA) (विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम) का उल्लंघन कर गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेशी चंदा हासिल करने में मदद करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सीबीआइ ने देशभर में 40 स्थानों पर छापे मारे और 14 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी, एनजीओ के प्रतिनिधि और बिचौलिये शामिल हैं।

गृह मंत्री के सख्त कार्रवाई के निर्देश

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय को जानकारी मिली थी कि उसके विभाग के कुछ निचले स्तर के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर बिचौलिये एनजीओ को अवैध तरीके से एफसीआरए(FCRA) लाइसेंस हासिल करने या उनके नवीकरण में मदद कर रहे हैं। मंत्रालय ने गृह मंत्री अमित शाह को भी इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। सूत्रों ने बताया कि शाह ने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्रालय की तरफ से सीबीआइ में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

हवाला के जरिए पैसों के लेन-देन के सबूत

सीबीआइ के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय के कुछ कर्मचारियों को दलालों के साथ पैसे की लेन-देन करते पकड़ा भी गया है। इसके साथ ही अभी तक दो करोड़ रुपये के हवाला लेन-देन के सुबूत भी मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, हैदराबाद, चेन्नई, कोयंबटूर और मैसूर समेत 40 स्थानों पर जांच पड़ताल की कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर इनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

बड़ी तादाद में एनजीओ लाइसेंस हुए निरस्त

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने विदेशी चंदा हासिल करने के लिए एफसीआरए(FCRA) के नियमों का पालन अनिवार्य बना दिया है। नियमों के उल्लंघन के कारण बहुत सारे एनजीओ के एफसीआरए(FCRA) लाइसेंस निरस्त भी किए जा चुके हैं।

Tags: Amit ShahCentral Bureau of InvestigationFCRAForeign Contribution Amendment ActHome Ministrynationalnews
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Appointment Letters

PM Modi ने Rozgar Mela के तहत 71 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- Rozgar Mela हमारे सुशासन की पहचान|

4 years ago
नेता की हत्या

राजनीती रंजिस में केरला के पलक्कड़ में माकपा नेता की हत्या

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in India

ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in India

September 22, 2026
Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

September 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In