• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 31, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI, शराब पॉलिसी को लेकर दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 ठिकानों पर छापे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 19, 2022
in राष्ट्रिय
0
मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। दिल्ली में आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई टीम शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने सिसोदिया के घर पर भी छापेमारी की है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब के अलावा सात राज्यों में 21 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। सिसोदिया के अलावा तीन अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है।

जांच में सहयोग करेंगे- सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद ट्वीट भी किए हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि हम लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

सिसोदिया ने ये भी कहा कि हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे जिससे सच सामने आ सके। सिसोदिया ने आगे कहा कि अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। और इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा।

दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे- केजरीवाल

सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। केजरीवाल ने कहा कि ये लोग दिल्ली के विकास कार्य को रोकना चाहते हैं, इसलिए छापेमारी की जा रही है। हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

आबकारी नीति से जुड़ा है मामला

बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उपराज्यपाल ने ये सिफारिश जुलाई में दाखिल की गई दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर की थी। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tags: CBICBI Raid at Manish SisodiaDelhi Excise Policy Caseexcise policy caseManish SisodiaManish Sisodia CBIManish Sisodia Newsnationalnewspoliticsमनीष सिसोदियामनीष सिसोदिया सीबीआई
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पठान

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ के बिके डिजिटल राइट्स, रकम है इतनी बड़ी कि चौंक जाएंगे आप

4 years ago
Lawrence Bishnoi

मूसेवाले हत्याकांड का आरोपी लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू हुआ वायरल, पंजाब पुलिस के अधिकारियों द्वारा जेल में गोली मारने के दावों का किया खंडन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

July 30, 2026
RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

July 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)