ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 21, 2022
in खेल
2
चहल

चहल: आईपीएल 2022 सीजन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के दो धुरंधर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण याद किया जाएगा. रनों की बात करें, तो यहां जॉस बटलर बाकी सभी बल्लेबाजों से ऊपर हैं. वहीं गेंदबाजी में दिग्गज भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का जलवा जारी है, जो हर मैच के साथ नंबर एक गेंदबाज बन जाते हैं. CSK के खिलाफ एक बार फिर चहल ने न सिर्फ सबसे ज्यादा विकेट की लिस्ट में फिर से पहला स्थान हासिल किया, बल्कि 3 साल पहले बने एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर डाली है, जो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ही एक दिग्गज के नाम था.

ब्रेबॉर्न स्टेडियम में शुक्रवार 20मई को राजस्थान और चेन्नई की टीमें टकराईं. दोनों टीमों का इस सीजन में लीग स्टेज में ये 14वां यानी आखिरी मैच था. इस मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी की और मोईन अली की बैटिंग के दम पर धमाकेदार शुरुआत की. हालांकि, बाद में राजस्थान ने मैच में वापसी की और CSK को बड़े स्कोर से रोक दिया और इसमें चहल की जबरदस्त गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 2 बड़े विकेट हासिल किए. स्टार लेग स्पिनर ने पहले अंबाती रायुडू का विकेट चटकाया और फिर 19वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चलता किया.

इमरान ताहिर के रिकॉर्ड की बराबरी

धोनी के विकेट के साथ ही चहल ने एक ऐसे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जो अभी तक सिर्फ CSK के ही एक दिग्गज के नाम था. अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे चहल इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब उन्होंने एक सीजन में किसी स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी है. धोनी का विकेट लेते ही चहल के आईपीएल 2022 में 26 विकेट हो गए और इस तरह उन्होंने CSK के ही पूर्व दिग्गज साउथ अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर की बराबरी कर ली. ताहिर ने 2019 में 17 मैचों में 26 विकेट लिए थे.

चहल के पास सबसे आगे निकलने का मौका

ताहिर ने 17 मैचों में ये कमाल किया था, जबकि चहल ने 14 मैचों में ही इसकी बराबरी कर डाली. चहल के पास अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी है क्योंकि राजस्थान ने पहले ही प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया है. अगर टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो उसे कम से कम 2 या 3 मैच खेलने को मिल सकते हैं और ऐसे में वह 30 विकेट तक का आंकड़ा भी छू सकते हैं. वैसे एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से ड्वेन ब्रावो और हर्षल पटेल के नाम है. दोनों ने 32-32 विकेट झटके थे.

Tags: bouncerChahal IPL recordcricketCSK vs RRHarbhajan SinghIPL 2022IPL Bouncerrr newsRR Spinner ChahalYuzvendra Chahal
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
CDLU

पर्यावरण शुद्धता के लिए सीडीएलयू (CDLU) में किया पौधारोपण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In