ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

24 जनवरी को पूरे प्रदेश में रहेगा हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम : चाहर (Chahar)

24 जनवरी की हड़ताल को लेकर सिरसा डिपो में हुई सांझा मोर्चा की अहम् मीटिंग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 18, 2024
in हरियाणा
0
Chahar

सांझा मोर्चा की रोडवेज परिसर में 24 जनवरी को होने वाली हड़ताल को लेकर मीटिंग आयोजित की गई। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 1 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ एंड एआईआरटीडब्ल्यूएफ के राज्य प्रेस सचिव, जिला प्रेस प्रवक्ता व सिरसा डिपो प्रधान व सिरसा डिपो साझां मोर्चा के नेता पृथ्वी सिंह चाहर (Chahar) ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता सीता सिंह, मोहन लाल सहारण, रिछपाल सिंह संधू ने संयुक्त रूप से की और मंच का संचालन चमन लाल स्वामी ने किया।

ये भी पड़े– भगवान श्री राम जी (Shri Ram Ji) के गुणगान गाते हुए राम मंदिर से राष्ट्र मंदिर की तरफ बढ़ रहा राष्ट्र : प्रांत प्रचारक

सांझा मोर्चा राज्य कमेटी की ओर से वरिष्ठ नेता आजाद सिंह गिल, संदीप रंगा, कुलदीप पाबड़ा आदि ने भी मुख्य रूप से मीटिंग में भाग लिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आजाद गिल ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों लो लेकर सांझा मोर्चा पिछले काफी समय से आंदोलनरत रहा है। सांझा मोर्चा की 30 सूत्रीय मांगपत्र पर सरकार के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन उसे हर बार नकार दिया जाता है। जो कर्मचारियों की जायज मांग थी, सरकार ने भी उन मांगों को लागू करने का सांझा मोर्चा को आश्वासन दिया था, वो भी आज तक धरातल पर लागू नहीं हो पाई।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

चाहर (Chahar) ने बताया कि 24 दिसंबर 2023 को कर्मचारियों ने करनाल के अंदर मुख्य मंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव किया, जिसमें वहा के अधिकारियों द्वारा लिखित में 10 जनवरी से पहले सांझा मोर्चा के साथ मीटिंग करने का लिखित में पत्र दिया था, परंतु तानाशाही सरकार के मंत्री ने सांझा मोर्चा के साथ अभी तक बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने बताया कि बात चाहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात हो, चालक-परिचालक के वेतन विसंगति को दूर करने की या रोडवेज में लगे डी ग्रुप के कर्मचारियों को प्रमोशन देने का मामला हो या 2016 के चालकों को पक्का करना, पुरानी पेंशन नीति बहाल करना, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश की बात हो, किसी पर भी सुनवाई नहीं की गई।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

चाहर ने बताया कि सरकार हिट एंड रन का जो काला कानून लेकर आई है, जो कि सभी ड्राइवरों पर लागू होता है, चाहे वह मोटरसाइकिल का ड्राइवर हो, ऑटो ड्राइवर हो, कार ड्राइवर हो, बस ड्राइवर हो या ट्रक ड्राइवर हो। यह काला कानून सभी पर लागू होता है, आम जनता पर लागू हो रहा है। सांझा मोर्चा इसका भी पुरजोर विरोध करता है। हरियाणा रोडवेज और हरियाणा रोडवेज आम जनता से अपील करती है कि इस काले कानून का विरोध करो सडक़ों पर उतरें, ताकि यह काला कानून वापस हो सके।

चाहर (Chahar) ने बताया कि इन सभी मांग व मुद्दों को लेकर सरकार गंभीर नहीं होती और राज्य कमेटी सांझा मोर्चा को वार्तालाप के लिए नहीं बुलाती तो राज्य कमेटी सांझा मोर्चा मीटिंग बुलाकर 24 जनवरी की हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है। सांझा मोर्चा ने आह्वान किया है की आने वाली 24 जनवरी को पूरे प्रदेश भर का चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।

Tags: Black LawChaharGovernmentHaryanaHit and Runtraffic jam
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In