ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ की चमकीली, कोमोलिका (Komolika) के बाद टीवी की नई आइकॉन बनने को तैयार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 30, 2025
in मनोरंजन
0
Komolika

मुंबई, जनवरी, 2025: भारतीय टेलीविज़न की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो अपने स्टाइल, चालाकी और दमदार डायलॉग्स से अमिट छाप छोड़ जाते हैं। उन्हीं में से एक था उर्वशी ढोलकिया द्वारा निभाया गया किरदार ‘कोमोलिका (Komolika) ‘, जिन्होंने ऑन-स्क्रीन वैम्प के किरदार को ग्लैमर और बोल्डनेस से एक नई पहचान दी। अब अभिनेत्री इशिता गांगुली अपने नए किरदार चमकीली से दर्शकों का दिल जीतने और कोमोलिका जैसी आइकॉनिक पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

शेमारू उमंग के शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ में इशिता ‘चमकीली’ का किरदार निभा रही हैं, जो तेज़ तर्रार, बेखौफ और बेहद प्रभावशाली है। चमकीली कोई आम किरदार नहीं है, उसका बिच्छू वाला टैटू और झुमके, होंठ पर रिंग और दमकता हुआ माँग टीका उसे सबसे अलग बनाते हैं।

इस किरदार को लेकर इशिता गांगुली खुद भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “चमकीली निडर, बेबाक और अपने फैसलों में अटल है। वह मानती है कि अपने लक्ष्यों को पाने के लिए किया गया हर कठोर कदम जायज़ है। मैंने उर्वशी ढोलकिया द्वारा निभाए गए किरदार कोमोलिका से प्रेरणा ली, जिन्होंने वैम्प किरदारों को एक नई ऊँचाई दी। कोमोलिका के किरदार ने एक नया आयाम स्थापित किया, जो कि आज भी बरकरार है। मुझे उम्मीद है कि चमकीली अपनी अलग पहचान बनाएगी। उसका लुक, उसका व्यक्तित्व सब कुछ अलग है और उसका तकियाकलाम है- ‘चमकीली जब चमकती है ना, तब अच्छे-अच्छों का बल्बवा फ्यूज़ हो जावे है’। चमकीली के माँग टीके से लेकर उसके टैटू तक सब कुछ इसे और मज़ेदार बना देते हैं। हमारी स्टाइलिस्ट और मेकअप टीम ने इस लुक को और भी बेहतरीन बना दिया है।” (Komolika)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इशिता के लिए चमकीली का लुक और व्यक्तित्व एक अनोखा अनुभव है। उन्होंने आगे कहा, “मैंने पहले भी कई शोज़ किए हैं, लेकिन जितनी उत्सुकता इस किरदार को निभाने में हो रही है, उतनी पहले कभी नहीं हुई। चमकीली का लुक हो या उसका अंदाज़, सबकुछ रोमांचक है। यहाँ तक कि मेकअप रूम में भी एक अलग ही एनर्जी रहती है, क्योंकि चमकीली के लुक में ढलने की पूरी प्रक्रिया अपने आप में एक्साइटिंग है।”

‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ की कहानी चमकीली और चैना के हवेली की सत्ता के टकराव के इर्द-गिर्द घूमती है। जहाँ चैना न्याय और परंपरा के लिए लड़ती है, वहीं चमकीली अपने मकसद के लिए चालाकी और साज़िशों का सहारा लेती है। यह सही और गलत की टक्कर दर्शकों को रोमांच और भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरपूर सफर पर ले जाएगी। (Komolika)

तो तैयार हो जाइए, चमकीली की धाकड़ चालों और चैना की मज़बूत इरादों को देखने के लिए ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर

ये भी पड़े-Indian Idol15 में, बादशाह ने स्नेहा और चैतन्य के डुएट परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, “इन दोनों की उम्र मिलाकर भी मेरे से कम है”

Tags: Chamkili of 'Badi Haveli Ki Chhoti ThakurainKomolikanew icon of TVUrvashi DholakiaUrvashi Dholakia latest news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Minor girl gang-raped

बागेश्वर में नाबालिक लड़की के साथ चार लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

4 years ago
Vishva Valmiki

सिरसा पहुंचे विश्व वाल्मीकि (Vishva Valmiki) धर्म संसद परिषद ट्रस्ट से जुड़े संत समाज के लोग

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In