• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Saturday, August 22, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

अंदर के यकीन को मजबूत करने के लिए करें गुरुमंत्र, नाम शब्द का जाप: डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां

सोमवार को इंसान भौतिकवाद में इस कदर फंसा हुआ है कि उसे अपने आप के लिए फुरसत नहीं है। परिवार के अलावा देश समाज के लिए सोचने की भी उसे फुरसत नहीं।

by नवटाइम्स न्यूज़
February 28, 2023
in हरियाणा
Mantra

बरनावा। सिरसा, फरवरी (सतीश बंसल) सोमवार को इंसान भौतिकवाद में (Mantra) इस कदर फंसा हुआ है कि उसे अपने आप के लिए फुरसत नहीं है। परिवार के अलावा देश समाज के लिए सोचने की भी उसे फुरसत नहीं। कई तो परिवार की तरफ भी ध्यान नहीं देते। सिर्फ और सिर्फ गर्ज, स्वार्थ, लोभ, लालच में उलझे हुए है। जिस कारण अपने आप पर इंसानों को भरोसा कम होता जा रहा है। जब खुद पर यकीन डगमगाने लगता है तो कोई भी काम धंधा आप करते हो, पढ़ते हो, खेलते हो, एग्रीकल्चर है, बिजनेस है यानि कोई भी कामधंधा आप करते है, उसपे भी आपके अंदर एकाग्रता नहीं आती। सफल आप नहीं हो पाते। उक्त वचन शनिवार को डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने उत्तर प्रदेश के शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा में ऑनलाइन गुरुकुल से जुड़ी साध-संगत को संबोधित करते फरमाए।

इस दौरान साध-संगत पूज्य गुरु जी के पावन वचनों को सुनकर और उनके दर्शन करके लाभान्वित हुई। डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने रूहानी सत्संग में आगे फरमाया कि आज के दौर में आदमी जिंदगी कैसे जिए? भरोसा करना पड़ता है, पर भरोसे के लायक है कौन? ये देखने वाली बात होती है, सोचने वाली बात होती है। क्योंकि भरोसे बिना तो कोई काम चलता ही नहीं। आप रिश्ते-नाते जोड़ते हैं, तो भी भरोसा करना ही पड़ता हैं। या फिर आप जो भी काम धंधा करते है, कोई भी साजो सामान खरीदते है, उसमें भी तो भरोसा ही होता है, यकीन करना पड़ता है।

हमारी ज्ञान इंद्रिया किसी प्रकार से नहीं बता पाती कि वाक्य ही ये सामान, कपड़ा, लत्ता इतने समय चलेगा। तो भरोसा पहले खुद पर आना जरूरी होता है। बहुत सारे बच्चे आज के समय में डबल माइंड, ट्रिपल माइंड,यानि पता नहीं कितनी प्रकार की सोच में उलझे रहते है। जब तक आपको आपके (Mantra) ऊपर विश्वास नहीं, जब तक आपके अंदर आत्मबल नहीं, आत्म विश्चास नहीं तो कभी भी आप सफलता हासिल नहीं कर पाता पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि इंसान जिसके लायक होता है।

इंसान को अपने आप पर विश्वास करना चाहिए, पर कैसे? अपने आप पर यकीन आए तो कैसे आए? विल पॉवर, आत्मबल वो एक ऐसी शक्ति है, अगर उसको बढ़ा लिया जाए तो खुद पर भी यकीन आने लगता है और फैसले भी आप बेधड़क होकर ले सकते है। अदर वाइज डगमगाता रहता है आपका यकीन। ये सही है, वो सही है। माइंड में चलता रहता है। लेकिन अगर इंसान के अंदर विल पॉवर, आत्मबल होगा। तो वो सही प्रकार से सोच पाएगा।

ये भी पड़े – शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज ने डा. गुरमीत राम रहीम सिंह की मुहिम को बढ़ाया आगे|

डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने बताया कि विल-पॉवर, आत्मबल सब के अंदर रहता है। इसे बाहर से नहीं खरीदना पड़ता। इसे अपने अंदर से पैदा करना है और अपने अंदर से पैदा करने के लिए गुरुमंत्र, नाम शब्द,कलमा, मैथ्ड ऑफ मेडिटेशन, युक्ति, विधि, तरीका। वो ही एक ऐसा है (Mantra) जिसकी वजह से आपके अंदर का यकीन मजबूत होगा, आत्मबल आएगा और आत्मबल के द्वारा ही आप सही फैसला ले पाएगे। कई बार जो एक्सीडेंट होते हैं वो डबल माइंड के कारण भी हो जाते है। इसलिए आत्मबल हर क्षेत्र में जरूरी है और उसके लिए सुमिरन जरूर करें, भक्ति, इबादत करे। डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने फरमाया कि प्रभु-परमात्मा की भक्ति के लिए कोई पैसा, चढ़ावा, नोट, वोट, धर्म, जात, मजहब नहीं छोड़ना होता। ना ही कुछ ऐसा देना होता।

आप अपने घर-परिवार में रहते हो, घर संसार में रहते हो, अपने धर्म-जात, मजहब में रहते हुए, बस ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, राम को याद कीजिए, इससे आत्मबल बढ़ता जाएगा और जैसे-जैसे आत्मबल बढ़ेगा वैसे-वैसे ही आपको अपने पर भरोसा आएगा और यकीन मानो ये भरोसा ही आपको बहुत सारी बीमारियों से बचा लेगा। विल पॉवर, आत्म विश्वास आदमी के अंदर होना चाहिए और हैरानी है कि वो सबके अंदर है। लेकिन इंसान के दिमाग तक आने में देर लगती है।

इंसान को अपने आत्मबल को बुलंद रखना चाहिए पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि इंसान को विश्वास और दृढ संकल्प लेकर चलना चाहिए तथा कभी घबराना नहीं चाहिए। (Mantra) वहीं डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि अगर मुश्किलें ना आए तो आसानी का पता कैसे चलेगा और दुख ना आए तो सुख का पता कैसे चलता। किसी ने संत से पूछा कि अनामी में, निजधाम में, सचखंड, सतलोक में ऐसा क्या है कि वहां ना सुख है, ना वहां दुख है। तो वहां जाकर क्या करना है।

फिर संत ने कहा कि अगली बात तो सुन लें। तो फिर आदमी ने कहा कि बताओ। तो संत ने कहा कि वहां परमानंद है, ऐसा सुख है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती, वहां सुख-दुख इसलिए नहीं कि दुख के बिना सुख की अनुभूति नहीं। इसलिए वहां परमानंद है। परमानेंट रहने वाली चीज। यानि परम आनंद। परम पिता परमात्मा के दर्श-दीदार का, उसकी रूहानी शक्तियों का, उसकी रूहानी पॉवर का, वहां हमेशा बहार छाई रहती है या यूं कहें कि तुफान छाया रहता है। इसलिए सुख में आत्मा नाचती रहती है और दुख का तो एहसास ही नहीं और सुख का एहसास कैसे हो। इसलिए वो जगह परमानंद है और हैरानी है कि वो भी आपके अंदर है।

आप देख सकते है। डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने फरमाया कि एक संत हुए है महाराज पीपा नाम से, जो झालावाड़, भीलवाड़ा साइड के है। उनकी एक वाणी आती है जिसमें कहा गया है कि जो ब्रह्मांड में है वो शरीर में है। जो खोजे सो पावे। यानि गुरुमंत्र तो सबने ले लिया, अभ्यास कौन कर रहा है। (Mantra) क्लास तो सारे अटेंड करते है, लेकिन टीचर, मास्टर, लेक्चरर की सुनता कौन है, फिर रिविजन कौन करता है और सीरियस कौन है कि मैंने मेरिट हासिल करनी है। तो मेरिट वाले मैरिट ले जाते है, जो क्लास में पीछे खेलते रहते है वो घर में मुंह लटका के आ जाते है यानि फेल हो जाते है। तो इसमें प्रोफेसर, लेक्चरर की तो कोई गलती नहीं होती।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

संत, पीर, फकीर, गुरु, लेक्चरर, टीचर, मास्टर सबको पढ़ाते हैं, सबको सिखाते हैं, अब डिपेंड करता है आप पर कि आप अमल कितना करते है। संत-पीर फकीर आत्मबल बढ़ाने की शिक्षा देते है। ताकि आपके अंदर आत्मविश्वास आ जाए और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। कोई भी सफलता, चाहे वो कोई भी बीमारी का इलाज हो, या बिजनेस, व्यापार में लाभ हो, या शारीरिक तंदुरूस्ती हो, या शारीरिक मजबूती हो, वो सब आत्मबल से आता है। पूज्य गुरु जी ने पढ़ाई करने के तरीकों के बारे में बताते हुए फरमाया कि जब (Mantra) बच्चे पढ़ने बैठते है तो उन्हें एकाग्रचित होकर बैठना और पढ़ना चाहिए। और ये सोचकर बैठा करें कि मैं जो भी लेसन याद करूंगा वो 100 प्रतिशत माइंड में बैठेगा ही बैठेगा। लेकिन बच्चे बुक खोलते ही कहते है कि इतना बड़ा, ये तो नहीं याद होगा। यानि नकारात्मक सोच बना लेते है। जिस कारण 90 परसेंट तो उनके दिमाग से प्रश्न पहले ही उड़ जाता है। फिर वो प्रश्न याद नहीं होता, क्योंकि बच्चे के माइंड ने पहले ही इनकार कर दिया है।

अगर बच्चे बुक खोलते ही यहीं सोचेंगे कि मैं इसे 90-95 प्रतिशत तो पक्का पढ़कर याद कर ही लूंगा। तो 100 पर्सेंट याद हो जाएगा। ये थ्योरी है आत्मबलकी, आत्म विश्वास की। कैसा आपको सोचना चाहिए, कैसे आपके अंदर भावना होनी चाहिए, तो बेहर जरूरी है अपने विल पॉवर, आत्मबल को बढ़ाने की। (Mantra) आत्मबल के लिए हमारे सभी धर्मों में, वेदों में बताया गया है कि अगर सच्चे संत-पीर, फकीर से एक शब्द (गुरुमंत्र) भी मिल जाए तो आत्मबल तो क्या उसके सहारे परमात्मा को भी पाया जा सकता है। डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने फरमाया कि कुछ लोग पढ़कर कढ़ जाते हंै।

कहते है कि पांच शब्द से ही होता है, तीन शब्द से ही होता है, लेकिन इतिहास गवाह है कि अगर परमात्मा चाहे और अपने फकीर को निगाह दे दे तो वो संत-पीर फकीर अपने आशीर्वाद से भी आदमी का पार उतारा कर सकता है, उसका भला कर सकता हैं। इतिहास में दर्ज है कि हमारे संत, ऋृषि, मुनी, पैगंबर, गुरु साहिबानों ने अपने आशीर्वाद से ही लोगों का बेड़ा पार कर दिया। शब्द दिया ही नहीं। मालिक का भेजा हुआ संत तो बोल के ही लोगों के काज संवार देता है। संत तरीका बता दें और आगे शिष्य बिना किसी रोक-टोक किए उसपर अमल कर लें उसका भला जरूर होता है। डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि आपको गारंटी देते है कि संत कभी किसी का बुरा करने की प्रेरणा ना तो डायरेक्ट तरीके से देते हैं और ना ही कभी इनडायरेक्ट तरीके से देते हैं। (Mantra) अगर कोई सच्चा संत है तो वो ऐसा कभी नहीं कर सकता।क्योंकि जो परम पिता परमात्मा से प्यार करते है वो परमात्मा की सृष्टि को, परमात्मा की बनाई इंसानियत को अपनी औलाद मानते हैं। पूज्य गुरु जी ने उदारण देते हुए समझाया कि जिस प्रकार सौ में से 90 लोग तो पक्का ऐसे होंगे जो अपने बच्चों का बुरा नहीं सोचते। कलियुग है और 10 का इसमें हम कुछ कह नहीं सकते।

लेकिन परमात्मा तो कभी किसी का 100 परसेंट बुरा नहीं करते और संत भी 100 परसेंट ही कभी किसी का बुरा नहींसोचते। ये सच्चाई होती है। संत-पीर फकीर आत्मबल को जगाने के लिए जो तरीका बताते हैं, युक्ति बताते हैं, बिना क्यों, किंतु, परंतु किए राम का नाम जपो। सबसे बेगर्ज प्रेम करो, दीन-दुखियों की मदद करों। सृष्टि की सेवा करो, लेकिन पहले घर से इसकी शुरुआत करो। अपने मां-बाप, बुजुर्गों की सेवा में ध्यान भी रखो और फिर आस- पड़ोस में सेवा करो। फिर आत्मबल भी बढ़ेगा और चेहरे पर नूर और अंदर शरूर भी जरूर आएगा।

Tags: BarnavaBarnava AshramChant Guru MantraDr. Gurmeet Ram Rahim InsaGurukulHaryanaHaryana NewsMantraNaam ShabdNavtimes न्यूज़SirsaState News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Siksha

राजस्थान की मननिय उपमुख्यमंत्री, श्रीमती दीया कुमारी ने किया नंद घर के प्रोजेक्ट ‘बालवर्धन’ का शुभारंभ; बच्चों के पोषण और प्रारंभिक Siksha को मिलेगा बेहतर रूप

1 year ago
चंदन

सीतापुर में चंदन की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की हत्या

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

August 21, 2026
Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

August 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)