• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 30, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

हाकम सिंह समेत 10 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल,41 आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 6, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
Chargesheet

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह समेत 10 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले 18 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट (Chargesheet) दाखिल की गई थी। शेष आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट तैयार की जा रही है, जो जल्द दाखिल की जाएगी।

दिसंबर 2021 में हुई परीक्षा में शुरुआत से ही धांधली की बातें कही जा रही थीं। इस पर प्राथमिक जांच हुई और मुख्यमंत्री के आदेश पर 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। 24 जुलाई से एसटीएफ ने गिरफ्तारियां शुरू कर दीं। पहले दिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल थे। इसके अलावा एक कोर्ट का कनिष्ठ सहायक भी था।

पता चला कि कंपनी के एक कर्मचारी ने टेलीग्राम के माध्यम से परीक्षा का प्रश्नपत्र अपने अन्य साथियों तक भेजा। इसके बाद लगातार गिरफ्तारियां हुईं। उत्तरकाशी परीक्षा धांधली का केंद्र बनकर उभरा। यहां के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भी एसटीएफ ने 13 अगस्त को गिरफ्तार किया। उससे लिंक सामने आया बिजनौर के धामपुर का। यहां के नकल माफिया केंद्रपाल के बाद कड़ी खुली तो जांच परीक्षा कराने वाली आउटसोर्स कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान तक जा पहुंची।

18 आरोपियों के खिलाफ की गई थी चार्जशीट दाखिल

पता चला कि पेपर उसी ने लीक कराया, जिसके एवज में दो करोड़ रुपये लिए गए। अब तक इस मामले में मास्टरमाइंड मूसा समेत 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। अब 10 और के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई है। बता दें कि मंगलवार को हाकम सिंह के सांकरी स्थित रिजॉर्ट को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

अब इनके खिलाफ हुई चार्जशीट दाखिल (Chargesheet)

हाकम सिंह, केंद्रपाल, चंदन सिंह मनराल, जगदीश गोस्वामी, ललित राज शर्मा, राजवीर सिंह, तनुज शर्मा, अंकित उर्फ बॉबी रमोला, विपिन बिहारी और दिनेश चंद जोशी।

पहले इनके खिलाफ हुई चार्जशीट 

शूरवीर सिंह चौहान, कुलवीर सिंह, मनोज जोशी, गौरव नेगी, जयजीत दास (कंपनी का कर्मचारी), मनोज जोशी (पीआरडी कर्मचारी), अभिषेक वर्मा (कंपनी का कर्मचारी), भावेश जगूड़ी, दीपक शर्मा, अंबरीश कुमार, महेंद्र चौहान (कोर्ट में कनिष्ठ सहायक), हिमांशु कांडपाल (कोर्ट में कनिष्ठ सहायक), तुषार चौहान, सूर्यप्रताप सिंह, गौरव चौहान, विनोद जोशी (पुलिस कांस्टेबल), संजय राणा।

इन धाराओं में हुई चार्जशीट (Chargesheet)

आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा तीन, चार, पांच, नौ और 10।

Tags: charge sheet filedChargesheetFraud NewsHakam SinghukssscUKSSSC recruitment scamuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 11th April 2023

Today’s Horoscope 11th April 2023 | आज का राशि फल दिनांक 11 अप्रैल 2023

3 years ago
Amartex

History of Amartex

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

July 29, 2026
Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

July 29, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)