ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री. भूपेन्द्रभाई पटेल ने अहमदाबाद में Axis Bank की 5000वीं शाखा का किया उद्घाटन

एक्सिस बैंक उसी शहर में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मना रहा है, जहां उसने 1994 में अपनी पहली शाखा खोली थी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 27, 2023
in व्यापार
0
Axis Bank

26 सितंबर, 2023: भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक (Axis Bank ) ने आज अहमदाबाद, गुजरात में अपनी 5000वीं शाखा के उद्घाटन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस ऐतिहासक शाखा का उद्घाटन गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री – श्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने किया और इस मौके पर एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, श्री अमिताभ चौधरी और बैंक के समूह कार्यकारी एवं प्रमुख – शाखा बैंकिंग, खुदरा देनदारी तथा उत्पाद, श्री रवि नारायणन मौजूद रहे। एक्सिस बैंक ने, विभिन्न वर्गों के ग्राहकों के लिए बैंकिंग समाधानों को सुलभ बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, आज देश के अन्य हिस्सों में 100 अन्य नई शाखाओं का उद्घाटन किया।

अहमदाबाद में एक्सिस बैंक की 5000वीं शाखा का उद्घाटन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि बैंक की पहली शाखा 29 साल पहले 1994 में उसी शहर में खोली गई थी, जिसे तब यूटीआई बैंक के नाम से जाना जाता था। इस पहली शाखा का उद्घाटन, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था।

ये भी पड़े-पंजाब में अपना विस्तार करते हुए, House of Skull एक्स अपने नवीनतम स्कल एक्स एडिशन 2 वोदका के साथ पारखी लोगों को लुभाने के लिए तैयार है

एक्सिस बैंक (Axis Bank) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, श्री अमिताभ चौधरी ने उद्घाटन पर अपनी टिप्पणी में कहा, “इस उपलब्धि का एक्सिस बैंक के लिए विशेष महत्व है। अहमदाबाद में पहली शाखा से लेकर 5000वीं शाखा तक, हमने विकास और प्रगति का एक चक्र पूरा कर लिया है। पिछले कुछ वर्षों में हमने देश भर में, हज़ारों शाखाएं खोली हैं, न केवल महानगरों और शहरी केंद्रों में, बल्कि ग्रामीण इलाकों में, पहाड़ी इलाकों में, देश की सीमाओं के पास और कुछ सबसे दुर्गम क्षेत्रों में भी, जो हमें भारत के उस हिस्से में ले जाती हैं, जिसे हम सेवा प्रदान करना चाहते हैं। हर नई शाखा, आर्थिक विकास, वित्तीय समावेशन और उस इलाके के लोगों के सशक्तिकरण, भारत के अनगिनत नागरिकों के जीवन को छूने और बदलने के हमारे दृष्टिकोण की दिशा में एक और कदम है।

एक्सिस बैंक का शाखा का नेटवर्क, 30 जून, 2023 तक के आंकड़े के मुताबिक 4,945 शाखाओं, 9,434 एटीएम और 6,317 रिसाइक्लर तक मज़बूती के साथ फैला हुआ है। इसकी लगभग 29% शाखाएं महानगरों में हैं, जबकि 23% शहरी क्षेत्रों में, 31% अर्ध-शहरी में और 17% ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। बैंक ने, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों (आरयूएसयू) में प्रवेश करने के लिए भारत बैंकिंग का एक विशिष्ट मॉडल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। बैंक ने, अब तक बैंकिंग सेवा हासिल करने के लिहाज़ पिछड़ गए समुदायों के दरवाज़े पर सेवाएं पहुंचने के लिए, 2250 भारत बैंकिंग शाखाएं और 61,800 सामान्य सेवा केंद्र खोले हैं और ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) को तैनात किया है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

एक्सिस बैंक (Axis Bank) के समूह कार्यकारी एवं प्रमुख – शाखा बैंकिंग, खुदरा देनदारी तथा उत्पाद, श्री रवि नारायणन ने इस उपलब्धि के बारे में कहा, “हम सभी के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है, क्योंकि हम एक्सिस बैंक में इस महत्वपूर्ण मौके का जश्न मना रहे हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि वाली शाखा का उद्घाटन सही मायने में हमारे विश्वास, प्रतिबद्धता, समर्पण और उत्कृष्टता के सफ़र का प्रतीक है। हमें आज यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम देश के अन्य भागों में 100 से अधिक अतिरिक्त नई शाखाएं खोल रहे हैं ताकि ग्राहकों के दरवाजों पर बैंकिंग समाधान सुलभ कराए जा सकें। आने वाले दिनों में, हम अपने लोगों की ताकत के साथ-साथ डिजिटलीकरण का उपयोग करना जारी रखेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी बैंकिंग सेवाएं न केवल हमारे ग्राहकों की उम्मीद पूरी करें बल्कि उनकी अपेक्षाओं से भी बेहतर हों।”

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

एक्सिस बैंक (Axis Bank) प्रगति के पथ पर है और यह अपने नवोन्मेषी बैंकिंग समाधान तैयार करने और अद्वितीय ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य पर दृढ़ है, ताकि यह भारत के सबसे पसंदीदा बैंकों में से एक बन जाए।

Tags: Axis BankAxis Bank in AhmedabadChief Minister of Gujarat Shri. Bhupendrabhai Patel
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In